मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पार्क में टहल रही महिला पर पिटबुल डॉग ने किया हमला घूम रही महिला को नोच नोच कर किया घायल

On: August 4, 2026 11:58 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-1 स्थित बी-ब्लॉक पार्क से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपने पालतू कुत्ते को टहलाने निकली एक महिला पर पार्क में मौजूद एक पिटबुल (Pitbull) नस्ल के कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया। पिटबुल ने महिला के बाएं हाथ को अपने मजबूत जबड़े में जकड़ लिया। 

लगभग 10 से 15 मिनट तक महिला दर्द से चीखती रही और पार्क में मौजूद लोग उसे बचाने की मशक्कत करते रहे। किसी तरह महिला को पिटबुल के चंगुल से छुड़ाया गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसके हाथ में 12 टांके आए हैं। इस घटना के बाद से ही सेक्टर के निवासियों में डर और नाराजगी का माहौल है।

वहीं RWA अध्यक्ष प्रमोद भाटी के अनुसार महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ पार्क में टहल रही थी तभी दूसरा निवासी अपने पिटबुल को लेकर वहां पहुंचा। दोनों कुत्तों को आमने-सामने देखकर वे आक्रामक होने लगे। जब महिला ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग करने का प्रयास किया तो पिटबुल ने अचानक महिला पर हमला कर दिया और उसका हाथ मुंह में दबा लिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास टहल रहे लोग दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को छुड़ाया जा सका।

घटना के बाद सेक्टरवासियों और RWA ने सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाए हैं। RWA अध्यक्ष ने बताया कि घटना के बाद दोनों पक्षों में फिलहाल समझौता हो गया है। पिटबुल के मालिक ने महिला के इलाज का पूरा खर्च उठाने की बात कही है जिसके चलते फिलहाल कोई पुलिस केस दर्ज नहीं कराया गया है।

वहीं सेक्टर के पार्कों में बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुत्तों के आने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर बिना मजल (Muzzle – कुत्ते का मुंह ढकने वाला कवर) के कुत्ते घुमाने वालों पर ₹1,000 का जुर्माना लगाने का नियम लागू किया गया है। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

रिश्ते हुए शर्मसार जीजा ने साली के साथ पार की सारी हदें, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

बसों की हड़ताल से पंजाब मे सफर हुआ बेहाल, बसों की खिड़की पर लटकती दिखी महिलाएं

यूपी मे आईएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी योगी सरकार ने कयी कमिश्नरों के किए ताबदले देखें पूरी लिस्ट

मोदी सरकार ने पीएमएलए की सख़्ती लागू होने से वर्ष 2019 से 2026 तक भगोडो की 17,874 करोड रुपए की संपत्ति जब्द की

टर्बूलेंस के चलते 300 फीट नीचे आया एयर इंडिया का प्लेन जानिए क्या नीचे गिर सकता है प्लेन टर्बूलेंस के चलते यात्रियों की बचाई गई जान

एयर इंडिया पैसेंजर्स को दिया एयरलाइंस ने तोहफा, एयर इंडिया ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा,

Leave a Comment