मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पत्नी से घरेलू विवाद के बाद घर छोड़कर निकल पति…

By ENN
On: August 1, 2026 1:00 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

लखनऊ – पुलिस द्वारा गुमशुदा व्यक्तियों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा सराहनीय तत्परता का परिचय देते हुए घर से नाराज होकर निकले गुमशुदा पति को मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

दिनांक-31.07.2026 को समय लगभग 14:00 बजे आवेदक दयाशंकर मौर्या पुत्र स्व0रामपाल, निवासी ग्राम नयाखेड़ा मजरा अघइया, थाना निगोहाँ, लखनऊ द्वारा थाना निगोहाँ पर एक लिखित प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत कर अवगत कराया गया कि उनका पुत्र बृजेश कुमार मौर्या, उम्र लगभग 29 वर्ष, जो ग्राम भटपुरा स्थित बालाजी पॉलीक्लीनिक का संचालक है। दिनांक-30.07.2026 को लगभग अपराह्न-03:30 बजे अपनी निजी सफेद रंग की ब्रेजा कार संख्या- UP-32-MC-8493 से क्लीनिक से बिना किसी को बताए कहीं चला गया है तथा उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा।


उक्त सूचना पर थाना निगोहाँ पर गुमशुदगी संख्या-40/2026 पंजीकृत करते हुए तत्काल गुमशुदा की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी के निर्देशन में थानाध्यक्ष निगोहाँ द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया।
गठित पुलिस टीम द्वारा टैक्निकल व मैनुआल साक्ष्यों एवं मुखबिर खास तथा स्थानीय स्तर पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर लगातार तलाश की। परिणामस्वरूप दिनांक 01.08.2026 को गुमशुदा बृजेश कुमार मौर्या को उसकी ब्रेजा कार सहित भटपुरा चौराहे के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया।


आवश्यक विधिक एवं अन्य औपचारिकताएँ पूर्ण करने के उपरांत गुमशुदा बृजेश कुमार मौर्या को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पूछताछ के दौरान गुमशुदा ने बताया कि पत्नी से घरेलू बातों को लेकर विवाद हो जाने के कारण वह बिना किसी को बताए अपनी कार से लखनऊ के आस-पास मौजूद धार्मिक स्थलों पर घूमता रहा, उसके बाद मेहन्दीपुर बालाजी दर्शन करने जाने वाला था तथा वहां से अन्य धार्मिक स्थलों पर जाने की उसकी योजना थी ।

ENN

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment