- 5 अगस्त को हलवासिया कोर्ट में होगी जिला स्तरीय कार्यशाला
लखनऊ – भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर कार्यालय में शनिवार को हर घर तिरंगा–तिरंगा यात्रा अभियान को लेकर नियमित बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने की। बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि 5 अगस्त को हलवासिया कोर्ट में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें अभियान की विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा होगी और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

अभियान के सफल संचालन के लिए विधानसभावार संयोजकों की घोषणा भी की गई। पश्चिम विधानसभा के लिए चंद्र प्रकाश अवस्थी, मध्य विधानसभा के लिए आनंद कुमार पाण्डेय, पूर्व विधानसभा के लिए पंकज सक्सेना, सरोजनीनगर विधानसभा के लिए उमेश तिवारी, उत्तर विधानसभा के लिए लवकुश त्रिवेदी तथा कैंट विधानसभा के लिए लखनेंद्र पाल सिंह को संयोजक बनाया गया है।
इसके अलावा विशेष दायित्व भी सौंपे गए हैं। शहीद स्मारकों, शहीद एवं महापुरुषों की प्रतिमाओं तथा ऐतिहासिक स्थलों की स्वच्छता के लिए सीता नेगी एवं शैलेन्द्र राय डब्बू को संयोजक बनाया गया है। शहीदों के परिजनों से संपर्क एवं सम्मान की जिम्मेदारी मानवेन्द्र प्रताप सिंह को दी गई है। वहीं 14 अगस्त विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं मौन पदयात्रा के लिए कुसुम राजपूत एवं सतीश चंद्र मिश्रा को दायित्व सौंपा गया है। मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा के समन्वयक विनायक पांडेय एवं संयोजक मंडल अध्यक्ष तथा वार्ड स्तर पर समन्वयक अमित त्रिपाठी एवं संयोजक संबंधित पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी रहेंगे।










