मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब में अगले 5 दिन मौसम रहेगा बेहद खराब, एडवाइजरी जारी राज्यवासी रहे सावधान

On: August 1, 2026 5:29 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब : मौसम विभाग ने 1 अगस्त से अगले पांच दिनों के लिए चंडीगढ़ और पंजाब के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें कई जगहों पर गरज के साथ हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि मध्य प्रदेश और विदर्भ के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मानसून ट्रफ पंजाब के दक्षिणी हिस्से की ओर स्थित है। इस कारण अगले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश की संभावना कम है, लेकिन राज्य के ज्यादातर हिस्सों में रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक जारी रह सकती हैं।

इस दौरान पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और होशियारपुर में बिजली और गरज के साथ भारी से भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि तरनतारन, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और एस.ए.एस. नगर (मोहाली) में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि अगस्त के पहले हफ्ते में मॉनसून के फिर से एक्टिव होने की संभावना है, जिससे जुलाई महीने में हुई बारिश की कमी की काफी हद तक भरपाई हो सकती है। बारिश की वजह से टेम्परेचर गिरेगा और रातें सुहावनी रहेंगी, हालांकि दिन में नमी बनी रह सकती है। सेहत विभाग ने भी लोगों को मौसमी बीमारियों से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

जारी की एडवाइजरी 

पंजाब में जहां लोगों को खराब मौसम में सावधान रहने को कहा गया है, वहीं भारी बारिश की संभावना को देखते हुए चंडीगढ़ प्रशासन ने सुखना लेक, सुखना कैचमेंट एरिया और घग्गर नदी के पास न जाने की अपील की है। लोगों को गीले हाथों से बिजली के खंभों को न छूने और नंगे तारों से दूर रहने की भी हिदायत दी गई है। यह एडवाइजरी हाल ही में पंजाब यूनिवर्सिटी के सेक्टर-25 में करंट लगने से एक लड़की की मौत के बाद जारी की गई है।

भाखड़ा डैम का वॉटर लेवल खतरे के निशान से 81 फीट नीचे 

हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से भाखड़ा और पोंग डैम में पानी का बहाव जारी है। भाखड़ा डैम का वॉटर लेवल 1,599.08 फीट रिकॉर्ड किया गया है। डैम में 39,785 क्यूसेक पानी आ रहा है, जबकि 24,495 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। डैम का डेंजर मार्क 1,680 फीट है और अभी वॉटर लेवल इससे करीब 81 फीट नीचे है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

बिहार के भागलपुर में भाजपा नेता उमा भूषण तांती हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी गिरफ्तार, शशि मोदी व कृष्णा मोदी की तलाश तेज

Leave a Comment