रिपोर्ट – राजेश वर्मा, संवाददाता लखनऊ
लखनऊ – आलमबाग, मानक नगर थाना क्षेत्र के शान्ति पुरम रेलवे कालोनी मे रहने वाला बिजली विभाग मे लाइनमैन के पद कार्यरत कर्मचारी ने शाम अपने घर मे लगे पंखे के हुक मे रस्सी के सहारे फंदा लगा आत्महत्या कर लिया।
मानक नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि चिनहट थाना क्षेत्र मे रहने वाला 28 वर्षिय युवक रोहित प्रजापति पुत्र स्व राममिलन बिजली विभाग मे पिता की जगह आश्रित नौकरी पाया था। शुक्रवार शाम बिजली विभाग कर्मचारी रोहित प्रजापति ने अपने घर मे रस्सी के सहारे फांसी लगा आत्महत्या कर लिया।
कॉलोनी निवासियों ने ही फंदे से लटके लाइनमैन को फंदे से उतार पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल भेज दिया गया है। मानक नगर थानाध्यक्ष के अनुसार मौके पर फोरेंसिक टीम बुला साक्ष्य संकलन कराया गया है मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।












