मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

कॉमन वेल्थ गेम्स 2026 : भारत की बॉक्सर प्रीति पवार फाइनल में पहुंची, गोल्ड के लिए डेलगाडो से होगा मुकाबला

On: July 31, 2026 10:32 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार (54 किग्रा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाम्बिया की कैथरीन म्वापे को 5-0 से पराजित कर कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में जगह बना ली। भिवानी की एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता 22 वर्षीय प्रीति ने मुकाबले के दौरान शुरू से अंत तक दबदबा बनाए रखा। उन्होंने बांयी ओर से सटीक पंच और प्रभावी जवाबी हमले के दम पर म्वापे को लगातार दबाव में रखा।

म्वापे पूरे मुकाबले में प्रभावी पंच लगाने के लिए जूझती रहीं, जबकि प्रीति के संयोजित पंच का उनके पास कोई जवाब नहीं था। पहले दो राउंड में जाम्बिया की मुक्केबाज को तीन बार ‘एट काउंट’ का सामना करना पड़ा, जो भारतीय मुक्केबाज के एकतरफा वर्चस्व का प्रमाण रहा। दूसरे राउंड में प्रीति के प्रदर्शन से प्रभावित सभी पांच निर्णायकों ने उन्हें 10-8 का स्कोर दिया।

अंतिम राउंड में म्वापे मुकाबले में वापसी की कोशिश करने के बजाय प्रीति के आक्रामक हमलों से बचती नजर आईं। अब फाइनल में प्रीति का सामना कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो से होगा, जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड की लॉरेन मैकी को 4-1 से हराया। 

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

यू.पी. पुलिस की उपनिरीक्षक अस्मिता डे ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का नाम किया रौशन

कॉमनवेल्थ गेम्स में अलीगढ़ के लाल गुलवीर सिंह ने 10,000 मीटर में जीता रजत

असम बाढ़: 10 हजार परिवारों तक राहत पहुंचाएगा रिलायंस फाउंडेशन, 4 हजार मवेशियों की भी होगी देखभाल

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने रिश्ते पर लगाई मुहर , पंजाबी मॉडल समरीन कौर के साथ शेयर की तस्वीरें

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय रेसलर मीराबाई ने रचा इतिहास गोल्ड लाकर किया सबको चित, दूसरे ऋषिकांत ने जीता रजत, तैराकी की रियल टीम पहुंची फाइनल में जीतने का किया ऐलान

प्रीति पटेल ने कहा- नीरव मोदी अभी तक ब्रिटेन में क्यों है मैं स्तब्ध और भयभीत हूं कि वह अभी तक यहां है उसे तो भारत की जेल में होना चाहिए

Leave a Comment