मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

Punjab : वकीलों ने फिलहाल स्थगित किया आंदोलन इस तारीख से शुरू होगा अदालतों में सामान्य कामकाज

On: July 31, 2026 2:14 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

जालंधर : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों के साथ 30 जुलाई को हुई बैठक के बाद जॉइंट एक्शन कमेटी (JAC) ने फिलहाल अपना ‘नो वर्क’ आंदोलन स्थगित करने का फैसला लिया है। यह निर्णय पंजाब, हरियाणा और यूटी चंडीगढ़ की सभी बार एसोसिएशनों के प्रतिनिधियों की बैठक के बाद लिया गया।

बैठक में जॉइंट एक्शन कमेटी ने LADC (लीगल एड डिफेंस काउंसिल) स्कीम को वापस लेने की मांग रखी। इस पर हाईकोर्ट की ओर से कहा गया कि यह विषय NALSA के अधिकार क्षेत्र में आता है। हालांकि अदालत ने यह भरोसा दिलाया कि स्कीम के लागू होने से यदि किसी पक्ष को व्यावहारिक परेशानी या नुकसान हो रहा है तो उसे दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बैठक के दौरान बार एसोसिएशनों ने यह भी आग्रह किया कि उनकी आपत्तियों और सुझावों को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के समक्ष रखा जाए। इस पर आश्वासन दिया गया कि जॉइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधियों को मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात का अवसर दिलाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि उनकी समस्याओं का उचित समाधान निकल सके।

हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि LADC स्कीम का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना है। यदि इसके क्रियान्वयन में कोई व्यावहारिक कठिनाई सामने आती है तो बार एसोसिएशनों के सुझावों पर विचार कर आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।

बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि पंजाब, हरियाणा और यूटी चंडीगढ़ की अदालतों में चल रहा ‘नो वर्क’ आंदोलन 3 अगस्त 2026 (सोमवार) से फिलहाल स्थगित रहेगा। आगे आंदोलन जारी रखना है या नहीं, इस पर भारत के मुख्य न्यायाधीश के साथ होने वाली बैठक के बाद सभी संबंधित पक्ष सामूहिक रूप से निर्णय लेंगे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

धनकुबेर’ निकला बिहार का एक सुपरिटेंडेंट इंजीनियरः 4 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का खुलासा, मुंबई में पत्नी के लिए फ्लैट, पनवेल में मां के नाम करोड़ों की जमीन

Leave a Comment