मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब में इन तारीखों को होगी भारी बारिश, आंधी तूफान का भी खतरा, 12 जिलों में अलर्ट जारी

On: July 29, 2026 1:46 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब : पंजाब में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए बड़ा पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के अनुसार आज से लेकर 2 अगस्त तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और लगातार चार दिनों तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज भी कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गुरदासपुर, अमृतसर, पठानकोट और नवांशहर में भारी बारिश के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है।

30 और 31 जुलाई को पूरे पंजाब में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन दो दिनों के दौरान 12 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के दूर-दराज इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने का येलो अलर्ट रहेगा।

1 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और गुरदासपुर के दूर-दराज क्षेत्रों में भारी बारिश, गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में कोई विशेष अलर्ट नहीं है। वहीं 2 अगस्त से मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है और तापमान बढ़ सकता है।

इन जिलों के लोग रहें सतर्क

मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

धनकुबेर’ निकला बिहार का एक सुपरिटेंडेंट इंजीनियरः 4 करोड़ से ज्यादा की अवैध संपत्ति का खुलासा, मुंबई में पत्नी के लिए फ्लैट, पनवेल में मां के नाम करोड़ों की जमीन

Leave a Comment