मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब सरकार का मुख्य मकसद शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा बदलाव लाना और बच्चों के सुनहरे भविष्य की नींव रखना: करमजीत सिंह रिंटू,स्कूलों में छात्रों को फ्री स्कूल बैग और यूनिफॉर्म बांटे

On: July 28, 2026 2:58 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतर : आम आदमी पार्टी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से इंचार्ज कर्मजीत सिंह रिंटू ने स्कूल ऑफ इमीनेंस मॉल रोड, स्कूल ऑफ इमीनेंस करमपुरा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोल बाग और सरकारी स्कूल नौसहारा खुर्द में स्कूल के छात्रों को फ्री स्कूल बैग और यूनिफॉर्म बांटे। करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार का मुख्य मकसद सरकारी स्कूलों में अच्छी शिक्षा और बेहतर सुविधाएं देने के वादे के तहत शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा बदलाव लाना और बच्चों को अच्छी सुविधाएं देकर उनके सुनहरे भविष्य की नींव रखना है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में सभी सुविधाएं दी हैं और छात्र इन सुविधाओं का अच्छा इस्तेमाल कर रहे हैं और अच्छी शिक्षा पा रहे हैं, अपनी और अपने परिवारों की ज़िंदगी बेहतर बना रहे हैं और राज्य में शिक्षा क्रांति ला रहे हैं।

करमजीत सिंह रिंटू ने इस अवसर पर ISRO ने 108 देशों के स्टूडेंट्स में से चुई गई मॉल रोड स्कूल की स्टूडेंट टिया को भी सम्मानित किया, जो इंटरनेशनल शक्तिसैट सैटेलाइट मिशन के लिए भारत को रिप्रेजेंट करेंगी। इसके साथ ही, स्कूलो के होनहार स्टूडेंट्स जिन्होंने NEET-2026 परीक्षा पास की थी, उन्हें भी सम्मानित किया । उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति के तहत पंजाब में सरकारी स्कूल अव्वल दर्जे तक पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों को सभी तरह की आधुनिक सहुलते उपलब्ध करवाई करवाई गई है। यही कारण है कि सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

करमजीत सिंह रिंटू ने कहा कि सरकारी स्कूल जहां डिस्ट्रिक्ट, स्टेट और नेशनल लेवल पर एकेडमिक और स्पोर्ट्स अचीवमेंट्स हासिल करके स्कूल और अपने परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं, वहीं समाज में हो रही बुराइयों के बारे में भी समाज को अवेयर कर रहे हैं। उन्होंने स्कूल स्टाफ की कड़ी मेहनत, लगन और डेडिकेशन की भी तारीफ की। इस अवसर पर कंवलजीत सिंह जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी शिक्षा) अमृतसर,  राजेश खन्ना उप जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) अमृतसर, स्कूलों के प्रिंसिपल, अध्यापक,नरिंदर दत्ता हल्का नॉर्थ कोऑर्डिनेटर (यूथ), स्कूल के स्टूडेंट्स, स्टाफ भी मौजूद थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अस्मिता खेलो इंडिया रग्बी सिटी टूर्नामेंट में अमृतसर की खिलाड़ियों ने दिखाए खेल के जौहर

16 और 17 सितंबर को अमृतसर में ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन किया जाएगा – विधायक डॉ. अजय गुप्ता,गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के दशमेश ऑडिटोरियम में होगा ‘हमारे राम’ नाटक का मंचन

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर ने पराली न जलाने संबंधी प्रचार वैनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

कूका शहीद स्मारक ट्रस्ट के कार्यक्रम के मद्देनज़र MCA ने अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान तेज किया,अवैध अतिक्रमण हटाए गए; सड़कों एवं सार्वजनिक स्थानों को खाली रखने के अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना कार्डों के वितरण में पंजाब ने तेज की रफ्तार; जल्द जिलों तक पहुंचेंगे 33 लाख कार्ड,2,008 गांवों एवं वार्डों में विशेष कैंप लगाकर एक सप्ताह के भीतर वितरित किए जाएंगे कार्ड

कहीं व्लादिमीर पुतिन से न कह देते ’व्याकुल मत हो’, बीआरआईसीएस सम्मेलन में सम्राट चौधरी को नहीं बुलाए जाने पर तेजस्वी यादव का तंज

Leave a Comment