मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के अमृतसर में एक बार केंद्रीय जेल फिर सुर्खियों में आ गयी, जेल से बरामद हुए नशीले कैप्सूल और नशीला पदार्थ

On: July 24, 2026 10:25 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब की केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब एक बार फिर सुर्खियों में है। जेल में तैनात एक मेडिकल ऑफिसर को तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नशीले कैप्सूल, गोलियां, चरस, मोबाइल फोन और नकदी के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते हुए एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि केंद्रीय जेल श्री गोइंदवाल साहिब के सहायक सुपरिंटेंडेंट कुलजीत सिंह ने सुबह ड्यूटी पर पहुंचे मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनमोलप्रीत सिंह (पुत्र रजिंदर पाल सिंह, निवासी गली नंबर-6, ज्योतिसर कॉलोनी, जंडियाला गुरु) की तलाशी लेने का प्रयास किया। इस दौरान डॉक्टर ने अपने बैग की तलाशी देने से इनकार कर दिया।

इसके बाद टीम ने डॉक्टर के बैग और उसकी आई-20 कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 997 लाल रंग के कैप्सूल, 1,490 अन्य कैप्सूल, 2,050 गोलियां, 53 ग्राम चरस जैसा पदार्थ, 2 मोबाइल फोन और 2,630 रुपये भारतीय मुद्रा बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना श्री गोइंदवाल साहिब में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस रिमांड के दौरान यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि आरोपी कब से जेल के अंदर नशीले पदार्थ और अन्य प्रतिबंधित सामान पहुंचा रहा था तथा इस पूरे नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। गौरतलब है कि गिरफ्तार डॉक्टर के परिवार के अन्य सदस्य भी पंजाब में डॉक्टर के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से गहन जांच कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब के अबोहर में पेट्रोल पंप पर 28 हज़ार की हुई लूट हथियारबंद बदमाशों ने कर्मचारियों को धमकाया कहा कैश दो वरना गोली मार देंगे

अमृतसर में मीरी पीरी खालसा मार्च शुरू बड़ी संख्या में संगत पहुंची,सुखबीर बादल ने दी शुभकामनाएं, 3 अगस्त को दमदमा साहिब में होगा समापन

पंजाबी युवती की कनाडा में हत्या, लिविंग पार्टनर ने गला घोंटा,लुधियाना की रहने वाली थी युवती पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश

पंजाब के अमृतसर में स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं पर उठे बड़े सवाल सिविल अस्पताल में दिख रही बड़ी लापरवाही लोगों ने प्रशासन से करी अपील सरकार से करी मांग स्वास्थ्य विभाग सेवाओं को दुरुस्त करने का किया जा रहा अनुरोध

गुरदासपुर में युवक का मर्डर, सर में मारी गोली जाट ईसाई समुदाय का झगड़ा देखने गया था युवक, हाँथ मे हथियारों के साथ करी गुंडागर्दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर परिवहन नेटवर्क उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध: लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ.

Leave a Comment