अमृतसर पुलिस कमिश्नर ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करो के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है इस कार्रवाई में 4 तस्करो को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 5 किलो 500 ग्राम हीरोइन तथा दो पिस्टल बरामद की गई है।
हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत मिली थी सूचना पंजाब के डीजीपी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी तस्करो के संपर्क में थे वह सीमा पार से हीरोइन और हथियारों की खेप प्राप्त करते थे जिसके बाद में पंजाब और अन्य क्षेत्रों में सक्रिय आपराधिक तत्वों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस का मानना है कि नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित तस्करी गिरोह से जुड़ा है और यही नहीं पुलिस पूरे नेटवर्क की कुड़ियों को जोड़ने में जुटी है पुलिस और राष्ट्रीय एजेंसियां इस मामले में अमृतसर के इस्लामाबाद और छेहाटा थाना र्क्षेत्र में अलग-अलग एफईआर दर्ज की गई है। जांच एजेंटीयों के मुताबिक अब पूरी टीम इस पूरे नेटवर्क की कुड़ियों को जोड़ने में जुटी है ताकि गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और उनके विदेशी संपर्कों की पहचान कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सके। यही नहीं पुलिस के अनुसार कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है।
कई स्थानों पर छापेमारी भी की जा रही है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार बरामद हीरोइन और हथियारों में यह स्पष्ट होता है कि तस्कर पंजाब में नशे और अवैध हथियारों की आपूर्ति कर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने की साजिश कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और उनसे मिली जानकारी के आधार पर कई स्थानों पर छापेमारी भी की जा रही है यही नहीं आपको बता दे तस्करी नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी पुलिस का मानना है सरकार के आदेश के बाद पुलिस ऐसे तस्करो और ऐसे नेटवर्कों के खिलाफ शक्ति से रवैया अपना रही है पंजाब पुलिस ने दोहराया है कि राज्य को नशा मुक्ति और सुरक्षित बनाने के लिए सीमा पार से संचालित तस्करी नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, पुलिस का कहना है कि ऐसी गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने का अभियान जारी रहेगा।






