भारतीय जनता पार्टी बीजेपी पंजाब में संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश के विभिन्न संगठनात्मक जिलों के लिए नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने यह नियुक्तियां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सहमति से की गई है वही प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ने कहा कि बीजेपी पंजाब ने अपने संगठन आत्मक ढांचे को लगातार मजबूत करने मे लगी है ताकि पार्टी को बूत स्तर से लेकर हर क्षेत्र तक और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। उन्होंने विश्वास दिलाया है की सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अपने अनुभव से समर्पण और मेहनत से संगठन को नई मजबूती देने तथा केंद्र सरकार की जानकारी योजना को आम जनता तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाएंगे। वहीं फरीदकोट से गौरव कक्कड़ को दोबारा जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया।
इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
पहले अमृतसर ग्रामीण दो मजीठा से कमर वीर सिंह,अमृतसर शहरी से सलिल कपूर, बरनाला से नरेंद्र गर्ग नीति,फरीदकोट से गौरव कक्कड़ फाजिल्का से सुखविंदर सिंह काका,होशियारपुर शहरी से सतीश ठाकुर बाबा,जालंधर शहरी से अशोक सरीन, जालंधर ग्रामीण नॉर्थ से मनमीत सिंह विकी,जालंधर ग्रामीण साउथ से जगदीश सिंह बराड़, कपूरथला से चेतन श्री, लुधियाना शहरी से सुनील मोदगिल साहब, रूपनगर रोपड़ से अजय वीर सिंह लालपुरा, संगरूर वन से मतिंदर सिंह।
संगठन का विस्तार पर रहेगा जोर, आपको बता दें केवल सिंह ढिल्लों ने सभी नवनियुक्त जिला अध्यक्षों को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा अपने पंजाब के प्रत्येक जिले में एक मजबूत सक्रिय और केंद्रित संगठन खड़ा करने के लिए प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि सभी जिला अध्यक्ष अनुशासन ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन करेंगे और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों तथा चुनावी चुनौतियों के लिए पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यही नहीं आपको बताते हैं कौन है सुनील मोदगिल असल में वह लंबे समय से लुधियाना की राजनीति में सक्रिय रहे हैं और पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में उनकी पहचान संघठनात्मक नेता के रूप में रही है। भाजपा के पुराने और सक्रिय नेता हैं लुधियाना नगर निगम की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं वर्तमान में नगर निगम लुधियाना के पार्षद भी हैं।










