मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

जवाहर नवोदय विद्यालय, भीलोवाल में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित,आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, जबकि परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी

On: July 16, 2026 3:36 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, भीलोवाल (अमृतसर-2) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि चोगावां, हरशा छीना (चोगावां-2), जंडियाला गुरु, वेरका, अमृतसर-1, अमृतसर-2, अमृतसर-3 तथा अमृतसर-4 शिक्षा ब्लॉकों से संबंधित पात्र विद्यार्थी इस प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

पात्रता संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत हैं तथा अमृतसर जिले के मूल निवासी हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए।

उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की कि वे समय रहते अपने ऑनलाइन आवेदन भरें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी और प्रॉस्पेक्टस नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कमलजीत सिंह (9463348720) तथा रमन (9803722444) से संपर्क कर सकते हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों की फीस में 5 प्रतिशत से अधिक वृद्धि पर रोक, लाखों अभिभावकों को बड़ी राहत: विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल

नगर निगम अमृतसर ने लॉरेंस रोड स्थित बिजली पहलवान मंदिर के बाहर से अतिक्रमण हटाया, दोबारा कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी

1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.,32 लाख से अधिक महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा रही हैं

अमृतसर में दर्दनाक हादसा आया सामने घर बुलाकर बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया, शादी का पता चलने पर मिलने बुलाया,गर्लफ्रेंड और उसके चचेरा भाई ने आग मे युवक को झोखा

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026: वीणा मानवी व प्रिया किन्नर सहित 14 का नामांकन रद्द, प्रशांत किशोर-नीरज सिन्हा सहित 26 प्रत्याशियों का पर्चा सही

भारत निर्वाचन आयोग के सचिव श्री राकेश कुमार ने अमृतसर के ईवीएम वेयरहाउस और मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Leave a Comment