पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, भीलोवाल (अमृतसर-2) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि चोगावां, हरशा छीना (चोगावां-2), जंडियाला गुरु, वेरका, अमृतसर-1, अमृतसर-2, अमृतसर-3 तथा अमृतसर-4 शिक्षा ब्लॉकों से संबंधित पात्र विद्यार्थी इस प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
पात्रता संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत हैं तथा अमृतसर जिले के मूल निवासी हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना चाहिए।
उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की कि वे समय रहते अपने ऑनलाइन आवेदन भरें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी और प्रॉस्पेक्टस नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कमलजीत सिंह (9463348720) तथा रमन (9803722444) से संपर्क कर सकते हैं।








