मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु और तारागढ़ के सरकारी स्कूलों का किया दौरा,कहा, शिक्षा क्षेत्र में सुधारों के कारण पंजाब देश में शीर्ष स्थान पर पहुंचा

On: July 16, 2026 3:31 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब के लोक निर्माण मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज विधानसभा क्षेत्र जंडियाला गुरु के अंतर्गत सरकारी स्कूलों का दौरा कर वहां उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं तथा शिक्षा के स्तर का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सरकारी स्कूल ऑफ एमिनेंस, जंडियाला गुरु तथा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तारागढ़ में अध्यापकों के साथ बैठक कर स्कूलों की आवश्यकताओं और विद्यार्थियों को दी जा रही सुविधाओं संबंधी जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ने विद्यार्थियों से रूबरू होकर उन्हें मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्कूल ऑफ एमिनेंस की छात्राओं को स्कूल लेकर जाने वाली बस में सवार होकर उनसे बातचीत भी की। छात्राओं ने बताया कि बस सुविधा मिलने से उनके लिए स्कूल आना-जाना काफी आसान हो गया है।

कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने कहा कि वर्ष 2022 में विधायक और कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उन्होंने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के सभी 163 सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रयास शुरू किए थे। उन्होंने कहा कि आज उन्हें गर्व है कि क्षेत्र के सरकारी स्कूलों की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है और स्कूलों के परिणामों में भी उल्लेखनीय सुधार देखने को मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में जंडियाला गुरु क्षेत्र के बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 509 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया है, जिससे विद्यार्थियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को और बढ़ावा मिला है।

लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा जंडियाला गुरु में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्थापना की जा रही है, जो अगले वर्ष से कार्यशील हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज के माध्यम से क्षेत्र के युवा विभिन्न ट्रेडों में तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।

शिक्षा क्षेत्र में पंजाब सरकार द्वारा किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब ने स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में केरल को पीछे छोड़ते हुए देश के शिक्षा सूचकांक में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की वर्ष 2026 की रिपोर्ट तथा केंद्र सरकार की पीजीआई 2.0 रैंकिंग के अनुसार पंजाब के स्कूलों ने देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस एक्ट में संशोधन के लिए अध्यादेश को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत निजी स्कूलों द्वारा फीस और फंड में वार्षिक वृद्धि को अधिकतम 5 प्रतिशत तक सीमित कर दिया गया है।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता और जो विद्यार्थी अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित होकर निरंतर प्रयास करते हैं, वही भविष्य में ऊंचे मुकाम हासिल करते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आज की गई मेहनत ही कल की सफलता की मजबूत नींव बनती है। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने सपनों को साकार करने के लिए पूरी लगन, समर्पण और समय का सदुपयोग करते हुए आगे बढ़ना चाहिए

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों की फीस में 5 प्रतिशत से अधिक वृद्धि पर रोक, लाखों अभिभावकों को बड़ी राहत: विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल

नगर निगम अमृतसर ने लॉरेंस रोड स्थित बिजली पहलवान मंदिर के बाहर से अतिक्रमण हटाया, दोबारा कब्जा करने वालों को सख्त चेतावनी

1 अगस्त को एक बार फिर माताओं और बेटियों के खातों में राशि जमा होने संबंधी संदेश उनके मोबाइल फोन पर प्राप्त होंगे: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.,32 लाख से अधिक महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा रही हैं

अमृतसर में दर्दनाक हादसा आया सामने घर बुलाकर बॉयफ्रेंड को जिंदा जलाया, शादी का पता चलने पर मिलने बुलाया,गर्लफ्रेंड और उसके चचेरा भाई ने आग मे युवक को झोखा

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026: वीणा मानवी व प्रिया किन्नर सहित 14 का नामांकन रद्द, प्रशांत किशोर-नीरज सिन्हा सहित 26 प्रत्याशियों का पर्चा सही

भारत निर्वाचन आयोग के सचिव श्री राकेश कुमार ने अमृतसर के ईवीएम वेयरहाउस और मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Leave a Comment