मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब के साथ पूरे हिंदुस्तान के टोल प्लाजा के रेट में हुई वृद्धि पंजाब के लुधियाना में टोल प्लाजा पर एक तरफ की जर्नी के लिए ₹60 जबकि कार के पास हुए महंगे अब कार चालकों को देने होंगे 235 रूपए

On: July 15, 2026 6:43 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब में सबसे महंगे टोल प्लाजा में लडोवाल टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब और चार्ज देना होगा लगभग 4 महीने के भीतर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक बार फिर टोल की दरो में बढ़ोतरी कर दी है।


बढ़ी हुई नई दरे तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है इस फैसले के बाद लडोवाल टोल प्लाजा पर अब कार ड्राइवर को ₹225 की जगह 235 रुपए देने होंगे। इसी तरह सभी वाहनों के रेट बढ़ाए गए हैं 1 अप्रैल 2026 को कार जीप के टोल रेट में ₹5 की बढ़ोतरी की गई थी और अब फिर ₹10 की बढ़ोतरी की गई है। सिंगल जर्नी के लिए अलग-अलग श्रेणियां में ₹10 से लेकर 60 रुपए तक की सीधी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

वहां से गुजरने वाले लोगों को कितनी जेब करनी होगी ढीली आईये जानते हैं

लाइट मोटर व्हीकल जैसे कार जीप वैन या लाइट मोटर व्हीकल ड्राइवर को सिंगल जर्नी के लिए 1 अप्रैल को तय किए गए 225 रुपए की जगह अब 235 रुपए देने होंगे यानी सीधे ₹10 की बढ़ोतरी वहीं अगर कोई चालक 24 घंटे मे वापसी करता है तो उसे अब ₹350 का भुगतान करना होगा।
वहीं छोटे कमर्शियल वाहनों और मिनी बस के लिए सिंगल जर्नी का रेट 365 रुपए से बढ़कर ₹380 यानी ₹15 बढ़ा दिया गया है जबकि उनकी रिटर्न जर्नी के लिए अब ₹570 तय किए गए हैं। वाहन परिवहन और लॉजिस्टिक में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दो एक्सेल वाले बस और ट्रक के लिए दरे 765 से बढ़कर 795 यानी ₹30 की बढ़ोतरी कर दी गई है और उनकी रिटर्न जर्नी के लिए भारी भरकम 1190 रुपए चुकाने होंगे।

आपको बता दे अब बड़े वाहनों के लिए 3xl कमर्शियल वाहनों के लिए सिंगल जर्नी का रेट 830 रुपए से बढ़कर 865 रुपए यानी ₹35 की बढ़ोतरी और रिटर्न के लिए ₹1300 हुआ है यही नहीं भारी निर्माण मशीनरी और मल्टी एक्सल वाहनों के लिए अब चालकों को 1195 की जगह 1245 यानी ₹50 की बढ़ोतरी देनी होगी और यही नहीं जिसका रिटर्न टिकट 1865 का होगा। सबसे बड़ा बड़ी बढ़ोतरी ओवर सीज व्हीकल साथ या अधिक एक्सेल वाले ट्रैकों में देखी गई है जहां सिंगल जर्नी का रेट 1455 रुपए से बढ़कर अब 1515 यानी ₹60 की बढ़ोतरी हो गई है वहीं इसकी रिटर्न जर्नी के लिए 2270 रुपए का भारी रकम का भुगतान करना होगा।

आपको जानकर हैरानी होगी कि अब मंथली पास भी हो गया महंगा

इस बढ़ोतरी का सबसे गंभीर असर उन लोगों पर पड़ेगा जो रोजाना काम के सिलसिले में इस मार्ग से गुजरते हैं आम वाहन चालकों के लिए मासिक पास मंथली पास की कीमत में भारी उछाल आया है और यह बढ़कर अब 7815 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है इतनी बड़ी राशि हर महीने सिर्फ टोल के रूप में देना आम नौकरी पेशा और छोटे व्यापारियों के बजट के बाहर की बात होती जा रही है। इसी के साथ आपको बता दें स्थानीय निवासियों लोकल कमर्शियल वाहनों को राहत भी दी गई है इस चौतरफ़ा बढ़ोतरी के बीच राहत की बात केवल इतनी है कि टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय कमर्शियल वाहन मालिकों के लिए मासिक पास की दरो में कोई बदलाव नहीं किया गया है स्थानीय निवासियों के लिए इसको पहले जैसा रखा गया है इसके अलावा लुधियाना में रजिस्टर्ड कमर्शियल वाहनों के लिए अभी थोड़ी सहूलियत देते हुए दरो को सीमित रखा गया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बिहार के खगौल के ड्रैगन होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, 15 गिरफ्तार, पुलिस दिखा रही मुस्तैदी

पंजाब भाजपा की महिला नेता का विवादित बयान का वीडियो हुआ वायरल बोली एस. आई.आर करो 20 से 25 हज़ार वोट काटो और अपना खुद की मर्जी का एमएलए बनाओ

पंजाब के बठिंडा में भरभराकर गिरी छत मां बेटे की मौके पर मौत मलवे में दबने से दो बेटियों की हालत गंभीर मकान बारिश के कारण हुआ था कमजोर

डेढ़ साल बाद चंडीगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री मोदी तीन प्रोजेक्ट की देंगे सौगात पंजाब पर भी फोकस 6000 वर्ग मीटर का जर्मन हैंगर पांडाल तैयार

पाकिस्तान में स्थित करतारपुर कॉरिडोर खोलने की फिर उठी मांग, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र जताई श्रद्धालुओं की भावनाएं

अमृतसर में एसजीपीसी अध्यक्ष धामी के खिलाफ हुआ जोरदार प्रदर्शन पुतला फूंका गया गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को कनाडा भेजने पर उठे कड़े सवाल।

Leave a Comment