अमृतसर के गोल्डन गेट पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के जथे और अन्य सिख संगठन ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के नेता बलबीर सिंह मछल ने किया। प्रदर्शनकारीयों ने धामी का पुतला फूंका और एसजीपीसी की कार्य प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। यही नहीं आपको बता दें सिख संगठन के नेताओं ने आरोप लगाया कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों को कथित तौर पर कंटेनर के माध्यम से कनाडा भेजा गया जो सिख मर्यादा के विरुद्ध है। उनका कहना था कि ऐसे किसी भी काम से पहले श्री अकाल तख्त साहिब से अनुमति लेना और पूरी धार्मिक मर्यादा का पालन करना आवश्यक होता है।

उन्होंने एसजीपीसी पर इस मामले में पारदर्शिता व अनदेखी का आरोप लगाया यह नहीं आपको अवगत करा दें कि प्रत्यक्षकदर्शी ने कहा की जांच के साथ पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए।प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन से इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में किसी भी नियम या मर्यादा के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाये।संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले समय में पूरे पंजाब में बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।साथ ही विभिन्न जिलों में प्रशासन को मांग पत्र भी सौंप जाएंगे। यही नहीं सिख संगठन के अधिकारियों ने और प्रदर्शनकारियों ने यह भी चेतावनी दी कि अगर इस मामले में पूरी तरह से सही जांच नहीं की गई तो एसजीपीसी के खिलाफ प्रदर्शन और भी भारी रोष के साथ किए जायेंगे।








