मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

वरिष्ठ नागरिकों की सहायता, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए एल्डर हेल्पलाइन 14567 जारी,वरिष्ठ नागरिकों के साथ दुर्व्यवहार, उपेक्षा अथवा अन्य समस्याओं के समाधान हेतु भी मिलेगी सहायता : जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी

On: July 13, 2026 2:08 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब सरकार द्वारा भारत सरकार के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों की सहायता, सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एल्डरलाइन हेल्पलाइन 14567 शुरू की गई है। यह जानकारी देते हुए जिला सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री असीसइंदर सिंह ने बताया कि यह हेल्पलाइन पूरी तरह टोल फ्री है तथा सप्ताह के सभी दिनों में प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक वरिष्ठ नागरिकों की सेवा के लिए उपलब्ध रहती है।

उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल अथवा लैंडलाइन फोन से 14567 डायल कर इस हेल्पलाइन की सेवाओं का लाभ उठा सकता है। इस हेल्पलाइन के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, वृद्धाश्रमों, डे-केयर केंद्रों तथा अन्य उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान की जाती है।

श्री असीसइंदर सिंह ने बताया कि यदि किसी वरिष्ठ नागरिक के साथ दुर्व्यवहार, उपेक्षा, परित्याग, धोखाधड़ी अथवा किसी अन्य प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है, तो एल्डरलाइन हेल्पलाइन संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर उन्हें आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का प्रयास करती है।

उन्होंने जिले के सभी वरिष्ठ नागरिकों तथा उनके परिजनों से अपील की कि आवश्यकता पड़ने पर इस निःशुल्क हेल्पलाइन का अधिक से अधिक उपयोग करें, ताकि वरिष्ठ नागरिकों को समय पर आवश्यक सहायता, सुरक्षा एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब भाजपा की महिला नेता का विवादित बयान का वीडियो हुआ वायरल बोली एस. आई.आर करो 20 से 25 हज़ार वोट काटो और अपना खुद की मर्जी का एमएलए बनाओ

पंजाब के बठिंडा में भरभराकर गिरी छत मां बेटे की मौके पर मौत मलवे में दबने से दो बेटियों की हालत गंभीर मकान बारिश के कारण हुआ था कमजोर

डेढ़ साल बाद चंडीगढ़ आएंगे प्रधानमंत्री मोदी तीन प्रोजेक्ट की देंगे सौगात पंजाब पर भी फोकस 6000 वर्ग मीटर का जर्मन हैंगर पांडाल तैयार

पाकिस्तान में स्थित करतारपुर कॉरिडोर खोलने की फिर उठी मांग, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने पीएम मोदी को लिखा पत्र जताई श्रद्धालुओं की भावनाएं

अमृतसर में एसजीपीसी अध्यक्ष धामी के खिलाफ हुआ जोरदार प्रदर्शन पुतला फूंका गया गुरु ग्रंथ साहिब के स्वरूप को कनाडा भेजने पर उठे कड़े सवाल।

कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु में 9.31 करोड़ रुपये की लागत से बन रही साइड ड्रेन परियोजना का किया निरीक्षण,छह माह में पूरा होगा कार्य, जी.टी. रोड पर जलभराव की समस्या से मिलेगी स्थायी रूप से राहत

Leave a Comment