अमृतसर के बाबा बकाला इलाके में दो सगे भाई दरिया के तेज बहाव में बह गए घटना के बाद से दोनों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।परिवार और ग्रामीण लगातार मौके पर मौजूद हैं गोताखोरों की मदद से दोनों भाइयों की तलाश की जा रही है वहीं परिजनों को अब भी उम्मीद है कि उनके बच्चे सुरक्षित मिल जाएंगे।
जानकारी के अनुसार लापता हुए दोनों भाइयों की पहचान सुखराज सिंह 17 और उसके बड़े भाई प्रिंस राजा 18 के रूप में हुई है बताया जा रहा है की कुछ दिन पहले ही परिवार की नई कोठी का मुहूर्त हुआ था वही बड़े बेटे के विदेश जाने की तैयारी भी चल रही थी जिसके चलते रिश्तेदार घर आए हुए थे।
भाई उसे बचाने के लिए दरिया में कूदा आपको बता दें की परिजनों के मुताबिक सभी लोग दरिया देखने के लिए गए थे इसी दौरान एक भाई अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा उसने बचने के लिए आवाज लगायी तो दूसरा भाई उसे बचाने के लिए दरिया में कूद गया लेकिन देखते ही देखते दोनों ही तेज बहाव में लापता हो गए यही नहीं गोताखोरों और पुलिस विभाग की टीम द्वारा एक बार फिर सर्च ऑपरेशन किया गया जारी। घटना की सूचना रविवार शाम करीब 4:30 बजे प्रशासन और गोताखोरों को दी गई स्थानीय लोगों ने भी काफी देर तक अपने स्तर पर तलाश की लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका। देर शाम अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान रोकना पड़ा और गोताखोरों ने सुबह दोबारा तलाश शुरू करने की बात कही अब एक बार फिर सर्च ऑपरेशन जारी है।
दोनों भाइयों में एक धार्मिक पाठ करता था और दूसरा दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। यही नहीं मृतकों के चाचा गज्जन सिंह ने बताया कि दोनों सगे भाई थे एक धार्मिक कार्यों में रहता था और दूसरा दिहाड़ी मजदूरी करता था उन्होंने कहा कि परिवार ने अपनी ओर से हर संभव कोशिश की लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। जैसे ही घर के अन्य बच्चों ने घटना की सूचना दी पूरा परिवार मौके पर पहुंच गया और पारिवारिक जनों ने भाइयों के जल्द सकुशल मिलने की दुआ करी फिलहाल गांव में मातम का माहौल है परिजन बेसब्री से रेस्क्यू टीम की ओर देख रहे हैं और दोनों भाइयों के जल्द सकुशल मिलने की दुआ कर रहे हैं प्रशासन की ओर से भी लगातार तलाश अभियान चलाया जा रहा है।








