तरन तारन के अधीन आने वाले गांव नौरंगाबाद में रविवार देर रात हथियारों से लैस अज्ञात बदमाशों द्वारा एक घर को निशाना बनाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहाँ लुटेरों ने घर में अकेली मौजूद मां बेटी और एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची को बंदूक की नोक पर बंधक बना लिया और लाखों रुपए की नगदी समेत 20 लख रुपए के सोने के आभूषण तथा अन्य घरेलू सामान लूटकर फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार यह वारदात उस समय हुई जब बलजिंदर कौर उनकी बेटी अमोलदीप कौर और एक 5 साल की बच्ची घर में मौजूद थे देर रात अचानक घर में घुसे अज्ञात बदमाशों ने हथियारों के बल पर तीनों को बंधक बना लिया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए बदमाशों ने उन्हें एक कमरे में बंधक बनाकर बंद कर दिया।

गैस सिलेंडर और सीसीटीवी की डिवीआर भी ले गए लुटेरे
पीड़ित परिवार के मुताबिक लुटेरे अलमारी के ताले तोड़कर करीब 20 लख रुपए मूल्य के सोने के जेवरात और लाखों रुपए की नगदी लेकर फरार हो गए। हैरत की बात यह है कि लुटेरे सिर्फ नगदी और गहने ही नहीं बल्कि घर में खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल घरेलू गैस सिलेंडर और पहचान छुपाने के मकसद से घर में लगे सीसीटीवी कैमरा की डिवीआर भी अपने साथ उड़ा ले गए।
पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे डीएसपी
घटना की सूचना मिलते ही सब डिवीजन श्री गोविंडवाल साहिब के डीएसपी हरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस ने पीड़ित महिलाओं के बयान दर्ज कर घटना स्थल का जायजा लिया। आपको बता दें कि डीएसपी श्री गोइंदवाल साहिब हरेंद्र सिंह का कहना है कि पीड़ित महिलाओं के बयानों के आधार पर सदर थाना तरनतारन में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है वहीं पुलिस की अलग-अलग टीमे गठित कर दी गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे और पुलिस अब नौरंगाबाद और उसके आसपास के रास्तों पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाल रही है ताकि लुटेरों के भागने के रूट का पता लगाया जा सके।







