केंद्रीय पुलिस बल ने ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारतीय इलाके में गिरायी गई 10 किलो 900 ग्राम हीरोइन बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत लगभग 55 करोड़ बताई जा रही है पुलिस ने इस मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।
तरन तारन की पुलिस के मुताबिक जाँच करते हुए पता लगा की गांव लखना के पास जसविंदर सिंह पुत्र बाली सिंह के खेत में ड्रोन से के जरिए कुछ पैकेट गिराए गए हैं इसके बाद पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू करी। आपको बता दें गांव लखना में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है जहां पुलिस को सूचना मिलते ही बलतोहा थाने के हेड सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार पुलिस टीम के साथ गांव लखना पहुंचे उन्होंने सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ के जवानों के साथ मिलकर संयुक्त तलाशी अभियान चलाया तलाशी के दौरान खेतों में से एक प्लास्टिक बैग और कुछ खुले पैकेट मिले इनका वजन करने पर कुल 10 किलो 900 ग्राम हीरोइन बरामद की गई।
वल्टोहा पुलिस स्टेशन में दर्ज हुआ केस
पुलिस ने हीरोइन को जब्द कर लिया है पुलिस स्टेशन में अज्ञात लोगों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग एंड साइकॉट्रॉपिक सब्सटेंस एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गयी है।








