मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

कात्यायनी, इराज व पत्नी राजश्री के साथ विदेश यात्रा पर जाएंगे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, राजद स्थापना दिवस चार दिन पूर्व मनाने पर सियासत तेज

On: July 4, 2026 5:00 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व लालू पुत्र नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव एक बार फिर विदेश भ्रमण पर जा रहे हैं। इस बार की उनकी यात्रा यूरोप की है, जो करीब 10 दिनों की हो सकती है। ऐसी चर्चा है कि इस यात्रा के कारण ही वे राजद के 30वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय स्थापना दिवस समारोह 4 दिन पूर्व 1 जुलाई को ही मना लिए हैं।

उल्लेखनीय है कि 5 जुलाई 1997 में राजद की स्थापना हुई थी और तब से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर डटे हैं। तेजस्वी यादव की यह यात्रा सपरिवार होगी, जिसमें उनके साथ पत्नी राजश्री यादव के साथ उनकी पुत्री कात्यायनी और पुत्र इराज होंगे। चर्चा है कि राज्यसभा सांसद संजय यादव भी उनके साथ यूरोप यात्रा पर रहेंगे। बहरहाल, विरोधी दलों के साथ राजद के अंदर भी तेजस्वी यादव की प्रस्तावित यूरोप यात्रा को लेकर नुक्ताचीं हो रही है। यह नुक्ताचीं पिछले वर्ष दिसंबर महीने में भी हुई थी, जब 18वीं बिहार विधानसभा आम चुनाव में राजद की करारी हार के बाद वे यूरोप भ्रमण के लिए निकल गए थे। तब नवगठित 18वीं बिहार विधानसभा का पहला सत्र चल रहा था।

वैसे, राजधानी पटना में वीरचंद पटेल पथ स्थित राजद प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित 30वां स्थापना दिवस समारोह में लालू पुत्र नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार को ललकारने के साथ-साथ दल के नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी अनुशासन, संयम, परिश्रम और एकजुटता का पाठ पढ़ाया है। उनकी अधिकांश बातें पुरानी ही रहीं, जिन्हें दोहराते हुए उन्होंने पहली बार स्वीकार किया कि चुनावी जीत की गारंटी भीड़ नहीं, बल्कि धरातल पर संगठन की मजबूती है। प्रारंभ में तेजस्वी यादव के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर राजद सुप्रमो लालू प्रसाद यादव ने 30वां स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन किया। जहां नेताओं ने राजद का चुनाव-चिह्न (लालटेन) भेंट करके स्वागत किया। वहीं, राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के अलावा अब्दुल बारी सिद्दीकी, उदय नारायण चौधरी, भोला यादव, अवध बिहारी चौधरी, कांति सिंह, मो.अली अशरफ फातमी, अनिता देवी, अभय कुशवाहा व सुधाकर सिंह जैसे नेता मंच पर विराजमान रहे।

उधर, जद(यू.) के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व एमएलसी नीरज कुमार ने बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि यूरोप भ्रमण एवं गर्मी छुट्टी मनाने के लिए तेजस्वी यादव ने चार दिन पहले ही पार्टी स्थापना दिवस मना दी। तेजस्वी यादव के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के उपरांत यह पहला स्थापना दिवस था। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने खुले मंच से तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया कि वह कार्यकर्ताओं और आमजन से नहीं मिलते। अपने घर का दरवाजा एक घंटा के लिए भी कार्यकर्ताओं के लिए खोलें। कुछ इसी तरह का सुझाव राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दिकी ने भी दिया था। तेजस्वी यादव सिर्फ कंफर्ट जोन की राजनीति करते हैं और लालू की विरासत को आगे बढ़ा नहीं सकते। इसलिए बिहार की जनता ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत में भगवामय हुआ लखनऊ, 42 स्थानों पर हुआ भव्य अभिनंदन

गोल्डन टेंपल में आज नतमस्तक होंगे शुभम शर्मा यूथ कांग्रेस का पंजाब प्रधान बनने पर पहली बार पहुंचेंगे अमृतसर,गोल्डन गेट पर वर्कर करेंगे स्वागत

पटना में मलाहीपकड़ी मेट्रो स्टेशन पर उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने दोनों उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी व बिजेंद्र यादव के साथ मेट्रो ट्रेन में किया सफर, खूब लगे ठहाके

बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, 30 जुलाई को होगा मतदान, 6 जुलाई से शुरू हो जाएगा नामांकन

बांकीपुर विधानसभा सीट पर प्रशांत किशोर उपचुनाव लड़ेंगे या नहीं, दो दिन बाद उठेगा पर्दा

पटना में नई शिक्षा नीति के विरोध में एआईएसए का प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस से झड़प, यातायात प्रभावित

Leave a Comment