पंजाब में अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ जारी अभियान के तहत बठिंडा की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।सरहिंद नहर के पास पुलिस और बदमाशों के बीच हुई एक तीखी मुठभेड़ के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है इस क्रॉस फायरिंग के दौरान एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार किए गए यह आरोपी बीते सोमवार को बठिंडा के राजगढ़ गांव में दो गुटों के बीच हुए हिंसक झगड़े के मामले में वाँछित थे और उसी घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ था जबकि पुलिस ने तीन लोगों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया था। इस वारदात के संबंध में भगत भैया पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी जिसके बाद से ही यह आरोपी फरार चल रहे थे।
पीछा कर रही एजीटीएफ टीम पर चलाई गोलियां
थाना कैंट के प्रभारी रणवीर सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम में फरार आरोपियों का लगातार पीछा कर रही थी आज जब दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर यह चारों आरोपी इस इलाके से गुजर रहे थे कि तभी पुलिस ने उन्हें घेर लिया खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी बदमाशों द्वारा की गई इस फायरिंग में पुलिस की गाड़ियां भी बाल बाल बच्ची है जिन पर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं।
जवाबी कार्रवाई में एक घायल हथियार बरामद
पुलिस ने भी आत्म रक्षक जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया इसके बाद पुलिस टीम ने मुश्तेदी दिखाते हुए चारों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। पुलिस ने घटना स्थल से दो अवैध पिस्तौल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद किए है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की मोटरसाइकिल और हथियार जब्द कर लिए हैं और इस पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है कि इनके तार किन-किन गैंगस्टरों से जुड़े हैं।






