मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

लालू पुत्र तेज प्रताप यादव के घर चोरी केस में नया मोड़, चालक अनिल कुमार के परिवार को धमकी- गवाही दी तो आकाश यादव से उठवा लेंगे

On: June 28, 2026 1:01 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र पूर्व मंत्री व जेजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में हुई कथित चोरी के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। इस केस के गवाह और तेज प्रताप यादव के गाड़ी के चालक अनिल कुमार के परिवार ने धमकी मिलने का आरोप लगाया है। राजधानी पटना स्थित गर्दनीबाग थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

चालक अनिल कुमार की पत्नी रंजू देवी ने बताया कि घटना के वक्त उनके पति तेज प्रताप यादव के यहां गए हुए थे और वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान शुक्रवार की रात में चोरी के आरोपित मोतीलाल राय की पत्नी प्रीती भारती, साली कोमल व ससुर भूषण राय उनके घर पहुंचे। वे उन्हें जानती थी, इसलिए कहा, आइए बैठिए। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि तीनों ने अनिल कुमार को केस में गवाही देने से रोकने का दबाव बनाया। रंजू देवी के मुताबिक, उनसे कहा गया कि यदि अनिल कुमार ने गवाही दी तो आकाश यादव को बोलकर पूरे परिवार को उठवा लिया जाएगा। इस घटना के बाद चालक अनिल कुमार ने भी पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को किसी भी समय नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

दरअसल, इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब लालू पुत्र पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने राजधानी पटना स्थित सचिवालय थाने में एक शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया कि उनके पूर्व निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय ने उनके सरकारी आवास से करीब 20 लाख रुपये नकद और कई कीमती सामान चोरी कर लिए। दर्ज शिकायत के मुताबिक, इस वर्ष 22 जून की रात चालक अनिल कुमार और उनके एक सहयोगी विशाल ने मोतीलाल राय को बैग लेकर आवास की बाउंड्री फांदकर जाते हुए देखा था। एफआईआर में तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि उनके आवास से पार्टी फंड के करीब 20 लाख रुपये नकद, 2 तोला सोने की चेन, 1 सोने की अंगूठी, 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क, 1 आईपैड, 1 मैकबुक, 1 लेनोवो लैपटॉप और 4 आईफोन 17 प्रोमैक्स मोबाइल चोरी हुए हैं।

दूसरी ओर पूर्व पीए मोतीलाल राय की पत्नी प्रीति भारती ने भी लालू पुत्र पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के खिलाफ पटना के अगमकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति को झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उनका कहना है कि घटना वाले दिन रात 8 बजे तक मोतीलाल राय पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव के साथ ही थे और उन्होंने तेज प्रताप यादव के मोबाइल से ही वीडियो कॉल किया था। प्रीति भारती ने यह भी आरोप लगाया कि तेज प्रताप यादव के चालक कुछ लोगों के साथ उनके घर पहुंचे। उन्होंने खुद को ईडी व सीबीआई का अधिकारी बताकर घर की तलाशी ली और उन्हें कमरे में बंद कर दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पति मोतीलाल राय कई दिनों से घर नहीं लौटे हैं और उनका कोई संपर्क नहीं हो पा रहा। उन्होंने आशंका जताई कि उनके पति के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। अब एक ओर गवाह के परिवार को धमकी मिलने का आरोप सामने आया है, तो दूसरी ओर आरोपित पक्ष भी सुरक्षा और अनहोनी की आशंका जता रहा है। फिलहाल, पटना पुलिस दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच कर रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र सरकार को सिखों के धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हमारे मंत्री और विधायक श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष अपना पक्ष रखेंगे तथा सरकार की स्थिति स्पष्ट करेंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

वैशाली में दिल्ली पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, बेलसर से कथित अपहृत एक नाबालिग लड़की बरामद

अमृतसर में विधायकों मंत्रियों की पेशी से पहले ‘आप’ करेगी बैठक श्री अकाल तख्त ने आज किया तलब केजरीवाल और मान करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

पटना के मिलर हाई स्कूल में मिलेगी जेईई-नीट की मुफ्त कोचिंग, कोई भी छात्र ले सकेगा नामांकन 

क्या जद(यू.) में होगी आर.सी.पी. सिंह की वापसी? नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में चर्चा तेज

Leave a Comment