मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

वैशाली में दिल्ली पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, बेलसर से कथित अपहृत एक नाबालिग लड़की बरामद

On: June 28, 2026 1:05 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। दिल्ली पुलिस ने वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित रूप से अपहृत एक नाबालिग किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया है। शनिवार यानी 27 जून को दिल्ली पुलिस की एक टीम ने बेलसर थाना पुलिस के सहयोग से अफजलपुर गांव में छापेमारी कर किशोरी को अपने संरक्षण में ले लिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नागलोई आउट थाना के एसएचओ पवन तोमर के नेतृत्व में दिल्ली पुलिस की टीम बेलसर पहुंची थी। जहां टीम में एसआई रामानुज सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। किशोरी की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उसके माता-पिता भी पुलिस टीम के साथ मौजूद थे।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दिल्ली के नागलोई आउट थाना में कांड संख्या 166/26 दर्ज है। प्राथमिकी में किशोरी के पिता ने बेलसर थाना क्षेत्र के अफजलपुर गांव निवासी अशोक पासवान के पुत्र राहुल कुमार पर उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। इसी मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और अन्य इनपुट के आधार पर दिल्ली पुलिस बेलसर पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से अफजलपुर गांव में छापेमारी कर किशोरी को बरामद कर लिया। बरामदगी के बाद दिल्ली पुलिस किशोरी को अपने साथ दिल्ली ले गई, जहां उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं, मामले के आरोपित राहुल कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व गुरुवार को दिल्ली के कापाशेरा थाना की पुलिस ने भी बेलसर थाना क्षेत्र के मनोरा गांव में कथित रूप से अपहृत दो किशोरियों की बरामदगी और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की थी। हालांकि, उस कार्रवाई में पुलिस को सफलता नहीं मिली थी। लगातार दूसरे मामले में दिल्ली पुलिस के बेलसर पहुंचने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर के भंडारी ब्रिज पर परिवार का हाई वोल्टेज ड्रामा, मौके पर पहुंची पुलिस

भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश का दबदबा 8 नए चेहरों को किया गया शामिल, सपा को टक्कर देनी की त्यारी

भाजपा की राष्ट्रीय टीम का ऐलान, एमपी के 6 चेहरे समेत कई नेताओं को किया गया शामिल जानिए किस नेता को मिली कौन सी जिम्मेदारी

देश में आतंक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई,14 राज्यों में 253 लोग किए गए अरेस्ट

हरियाणा के मुरथल में अब टेक्नोलॉजी परोसेगी खाना,इंसान नहीं बल्कि रोबोट के हाथों से परोसा जाएगा पकवान

18 से 23 अगस्त तक मौसम विभाग का अलर्ट जारी, यूपी के दोनों हिस्सों में हो सकती है भारी बारिश,जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Leave a Comment