मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पटना में रोटरी क्लब ऑफ चाणक्य का भव्य फेयरवेल समारोह 

On: June 28, 2026 1:30 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। राजधानी पटना में रोटरी क्लब ऑफ चाणक्य द्वारा रोटरी वर्ष 2025-26 के समापन के अवसर पर भव्य फेयरवेल एवं फेलोशिप समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूरे वर्ष किए गए सेवा कार्यों और सामाजिक योगदान को समर्पित रहा है। अध्यक्ष रोटेरियन अभिषेक अपूर्व, सचिव रोटेरियन राखी शर्मा व कोषाध्यक्ष रोटेरियन आलोक स्वरूप के नेतृत्व में वर्षभर किए गए कार्यों की झलक इस अवसर पर प्रस्तुत की गई।

वर्षभर रोटरी क्लब ऑफ चाणक्य द्वारा महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए 21 महिला लाभार्थियों को ई-रिक्शा, 21 छात्राओं को साइकिल और 5 महिलाओं को पिंक ठेला प्रदान किया गया। साथ ही, नशा मुक्ति अभियान, बाढ़ राहत कार्य, स्वास्थ्य शिविर, अन्नपूर्णा परियोजना और पीडियाट्रिक कैंसर वार्ड में सहयोग जैसी कई जन कल्याणकारी गतिविधियां संचालित की गयीं। क्लब द्वारा विश्व हेपेटाइटिस दिवस, विश्व कैंसर दिवस और विश्व पोलियो दिवस पर जागरूकता अभियान चलाए गए। विश्व शांति के संदेश को बढ़ावा देने के लिए पीस टॉवर का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा 150 से ज्यादा दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान कर उन्हें नई जिंदगी और आत्मविश्वास दिया गया। वर्षभर सावन मिलन, जन्माष्टमी, डांडिया नाइट, दीपावली मिलन, छठ महापर्व पर सूप वितरण, इंस्टॉलेशन और होली मिलन जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों ने सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द व पारिवारिक भावना को और मजबूत किया।

फेयरवेल समारोह में पूर्व जिला गवर्नरों और पूर्व अध्यक्षों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिला गवर्नर रोटेरियन नम्रता को उनके नेतृत्व के लिए विशेष सम्मान दिया गया। अध्यक्ष अभिषेक अपूर्व ने कहा कि क्लब की हर उपलब्धि टीमवर्क और सेवा भावना का परिणाम है। कार्यक्रम का समापन भावुक विदाई, यादों और समाज सेवा के नए संकल्प के साथ हुआ।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

वैशाली में दिल्ली पुलिस की लगातार दूसरी कार्रवाई, बेलसर से कथित अपहृत एक नाबालिग लड़की बरामद

लालू पुत्र तेज प्रताप यादव के घर चोरी केस में नया मोड़, चालक अनिल कुमार के परिवार को धमकी- गवाही दी तो आकाश यादव से उठवा लेंगे

पटना के मिलर हाई स्कूल में मिलेगी जेईई-नीट की मुफ्त कोचिंग, कोई भी छात्र ले सकेगा नामांकन 

क्या जद(यू.) में होगी आर.सी.पी. सिंह की वापसी? नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद बिहार की राजनीति में चर्चा तेज

अमृतसर मे आज गायक हंसराज रघुवंशी करेंगे शिव महिमा का गुणगान पाईटैक्स ग्राउंड में होगा भव्य समागम मुख्यमंत्री समेत केजरीवाल भी करेंगे शिरकत, ट्रेफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

27 जून को “एक शाम भगवान शिव के नाम” धार्मिक समारोह के दौरान ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

Leave a Comment