मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब सरकार के “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत नशा मुक्ति मोर्चा और पुलिस विभाग के बीच महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक,नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करी और तेज

On: June 25, 2026 9:00 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

पंजाब सरकार के “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत आज नशा मुक्ति मोर्चा और अमृतसर पुलिस विभाग के बीच एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। पुलिस विभाग की ओर से बैठक की अध्यक्षता पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने की, जबकि नशा मुक्ति मोर्चा की ओर से माझा जोन के इंचार्ज दीक्षित धवन अपने साथियों सहित उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान अमृतसर शहर में नशा तस्करों के खिलाफ चल रही कार्रवाई की समीक्षा की गई तथा इस अभियान को और अधिक मजबूत एवं तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि जमीनी स्तर पर एस.एच.ओ. स्तर की पुलिस व्यवस्था को और मजबूत किया जाए, ताकि मोहल्लों और गलियों में नशे का कारोबार करने वाले तस्करों का जड़ से सफाया किया जा सके। इस दौरान यह भी विचार किया गया कि समाज को नशे जैसी गंभीर बुराई से मुक्त कराने के लिए जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए।

नशा मुक्ति मोर्चा के माझा जोन इंचार्ज दीक्षित धवन ने कहा कि पंजाब सरकार के निर्देशों के तहत मोर्चा के सभी स्वयंसेवक “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोर्चा के सदस्य गांव-गांव तथा शहरों के मोहल्लों तक पहुंचकर लोगों को नशों के खिलाफ जागरूक और संगठित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति मोर्चा नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए पुलिस विभाग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहा है।

बैठक के दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों तथा नशा मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधियों ने नशों के खिलाफ जारी अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आपसी सहयोग के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस अवसर पर यह भी कहा गया कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए सरकार, पुलिस विभाग और समाज के प्रत्येक वर्ग को मिलकर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

बैठक में डी.सी.पी. लॉ एंड ऑर्डर विजय आलम, ए.डी.सी.पी. सिटी-1, सिटी-2 और सिटी-3, अमृतसर कमिश्नरेट के सभी सब-डिवीजनों के डी.एस.पी. अधिकारी तथा नशा मुक्ति मोर्चा के प्रतिनिधि हनी नाहर, जय कुश बुट्टर, कुलवंत सिंह वडाली, साहिब सिंह गिल, मनजीत सिंह फौजी और राहुल सेठ भी उपस्थित थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

फ़िरोज़ाबाद में ताज़ियों की नाप-जोख और बेहुर्मती को लेकर मौलाना यासूब अब्बास ने की ACP अनुज चौधरी के निलंबन की मांग।

पंजाब के कपूरथला हत्याकांड का मुख्य आरोपी उत्तराखंड के चमोली से गिरफ्तार, श्रद्धालु बन पहुंची पुलिस, लंगर सेवा करते दबोचा 12 केस हैं दर्ज

अमृतसर में वसूली गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार व्यापारियों दुकानदारों को रंगदारी के लिए करते थे कॉल, इनकार पर करते थे फायरिंग, मोबाइल बरामद

अकाल तख्त ने सिख विधायकों, मंत्रियों को भेजे पत्र किए सार्वजनिक बेअदबी कानून को लेकर 29 जून को होगी बैठक कानून के संशोधन पर होगी चर्चा

श्री अकाल तख्त के पोस्टर फाड़ने पर विवाद एसजीपीसी सदस्य सियालका ने सीएम मान से मांगा इस्तीफा कहा राजपाल करें मामले में हस्तक्षेप।

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 गिरफ्तार दो सब मशीन गन सहित 30 लाख नगद हवाला राशि भी बरामद

Leave a Comment