मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

एस.आई.आर. के तहत जिला अमृतसर में आज से शुरू होगी घर-घर गणना प्रक्रिया – उपायुक्त,जिले के 2,134 बी.एल.ओ. करेंगे गणना, जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 जारी

On: June 25, 2026 8:25 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एस.आई.आर.) के अंतर्गत जिला अमृतसर में आज से विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अमृतसर श्री दलविंदरजीत सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 25 जून से 24 जुलाई 2026 तक जिले के 2,134 बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करवाएंगे तथा उन्हें भरवाने में सहायता करेंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि एस.आई.आर. प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिले की 11 विधानसभा सीटों हेतु 11 निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ई.आर.ओ.), 22 सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी (ए.ई.आर.ओ.), 110 अतिरिक्त ए.ई.आर.ओ., 213 सेक्टर अधिकारी तथा 2,134 बूथ लेवल अधिकारी (बी.एल.ओ.) नियुक्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों के युक्तिकरण (रैशनलाइजेशन) का कार्य 24 जुलाई 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा, जबकि मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 3 अगस्त 2026 को किया जाएगा। मतदाता सूचियों से संबंधित दावे एवं आपत्तियां 3 अगस्त से 2 सितंबर 2026 तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। इनका निपटारा 3 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा 1 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने दृढ़ता के साथ कहा कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल हो, किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न हटे तथा कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो सके।

उन्होंने राजनीतिक दलों को बताया कि जिले में विभिन्न दलों द्वारा कुल 5,251 बूथ लेवल एजेंट (बी.एल.ए.) नियुक्त किए गए हैं। इनमें आम आदमी पार्टी के 2,094, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1,887, शिरोमणि अकाली दल के 814, भारतीय जनता पार्टी के 390 तथा बहुजन समाज पार्टी के 66 बी.एल.ए. शामिल हैं। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में बी.एल.ए.-2 नियुक्त करने की अपील की ताकि एस.आई.आर. प्रक्रिया को त्रुटिरहित ढंग से पूरा किया जा सके।

बैठक में चुनाव तहसीलदार राजिंदर सिंह काहलों, चुनाव कानूनगो प्रकीरत सिंह, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष गुरप्रताप सिंह संधू, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि हरगोबिंद सिंह गिल, बहुजन समाज पार्टी के राज्य सचिव तारा चंद भगत, जगदीश दुग्गल सहित विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब के कपूरथला हत्याकांड का मुख्य आरोपी उत्तराखंड के चमोली से गिरफ्तार, श्रद्धालु बन पहुंची पुलिस, लंगर सेवा करते दबोचा 12 केस हैं दर्ज

अमृतसर में वसूली गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार व्यापारियों दुकानदारों को रंगदारी के लिए करते थे कॉल, इनकार पर करते थे फायरिंग, मोबाइल बरामद

अकाल तख्त ने सिख विधायकों, मंत्रियों को भेजे पत्र किए सार्वजनिक बेअदबी कानून को लेकर 29 जून को होगी बैठक कानून के संशोधन पर होगी चर्चा

श्री अकाल तख्त के पोस्टर फाड़ने पर विवाद एसजीपीसी सदस्य सियालका ने सीएम मान से मांगा इस्तीफा कहा राजपाल करें मामले में हस्तक्षेप।

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, अफगान नागरिक समेत 7 गिरफ्तार दो सब मशीन गन सहित 30 लाख नगद हवाला राशि भी बरामद

नगर निगम अमृतसर द्वारा अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज; अवैध खोखे सील, ध्वस्त तथा अतिक्रमण हटाए गए

Leave a Comment