अमृतसर बाईपास पर आज एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सुबह के समय बाबा दर्शन सिंह डेरे के पास हुआ जब युवक अपने वाहन से फ्रूट मंडी की ओर जा रहा था कि तभी गलत दिशा से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके दोनों हाथ की नसें कट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई वाहां मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए गुरु नानक देव हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए घायल युवक को चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया । पीड़ित परिवार का आरोप है कि हादसे के बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और वीडियो बनाने से रोकने पर बहस करने लगे। भाई दिलबर ने बताया की कार मलिक ने खुद को घटना से अलग बताने की कोशिश की जबकि परिजनों के अनुसार वह मौके पर मौजूद था।

परिजनों का आरोप हादसे में 75000 कैश गायब होने का दावा
परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि युवक घर से फ्रूट लेने के लिए 75000 कैश लेकर निकला था जो हादसे के बाद से गायब हो गए हालांकि घायल युवक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है जबकि कैश व अन्य सामान अभी गायब है वहीं परिजनों ने पुलिस से मामले में निष्पक्ष और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
छेहरटा थाना पुलिस ने जांच शुरू कर वाहन कब्जे में लिए
घटना की सूचना बातें ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्ज़े मे लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर गेहेनता से जांच की जा रही है और जल्दी पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।










