मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब में किसान आज फुकेंगे मोदी और ट्रंप के पुतले भाजपा नेताओं के घरों के बाहर प्रदर्शन अमेरिका भारत समझौते का जताएँगे विरोध।

On: June 24, 2026 8:32 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

किसान मजदूर मोर्चा चैप्टर पंजाब में अमेरिका भारत समझौते के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ बड़े विशेष विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया है। संगठन ने कहा कि 24 जून यानी आज पूरे पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के मुख्य कार्यकर्ताओं और प्रमुख नेताओं के आवास के बाहर प्रधानमंत्री मोदी व अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले जलाए जाएंगे।

इस देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा करते हुए किसान नेता सरवन सिंह ने कहा कि अमेरिका भारत समझौता देश के कृषि और विभिन्न आर्थिक धन्चो को कॉरपोरेट हाथों में सौंपने जैसा है। उन्होंने चेतावनी दी यदि सरकार ने किसानों और मजदूरों के हितों से खिलवाड़ बंद नहीं किया तो यह आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है। घोषणा के दौरान किसान नेता सरवन सिंह ने कहा कि यह समझौता सीधे तौर पर कृषि क्षेत्र और देश की आर्थिक संप्रभुता पर हमला है। उनके अनुसार इससे भारतीय किसानों और विभिन्न आर्थिक क्षेत्र पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा उन्होंने आरोप लगाया कि यह नीति कोऑपरेटिव घरानो को लाभ पहुंचाने वाली है जिसे किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में आज पूरे पंजाब में व्यापक स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे प्रदर्शन स्थलों की विस्तृत सूची 21 जिले में है।
किसान मजदूर मोर्चा द्वारा जारी की गई आधिकारिक सूची के अनुसार पंजाब के सभी प्रमुख जिलों में निम्नलिखित में स्थान पर प्रदर्शन और पुतला दहन किया जाएगा।

जिसमे अमृतसर में भाजपा के मुख्य कार्यालय के सामने, भटिंडा में शहर में एक निश्चित स्थान पर, फरीदकोट में कोर्टकापूरा स्थल में, फिरोजपुर में शहर में दो अलग-अलग स्थान पर तथा जरा में, फाजिल्का में भाजपा नेता सुजीत कुमार त्यागी के घर के सामने, गुरदासपुर में कड़िया में, फतेहगढ़ मे फतेह जंग भाजपा के घर के सामने, होशियारपुर में जिले में एक चिन्हित स्थान पर, जालंधर में भाजपा के मुख्य कार्यालय के सामने, तथा शाहकोट में, कपूरथला में महिमा, नडाला सुलतानपुर लोधी और फगवाड़ा मे सोम प्रकाश के घर के सामने, लुधियाना में बस्ती चौक पर, मलेरकोटला में शहर के एक स्थान पर, मानसा में एक निश्चित स्थान पर, मोगा में मोगा शहर स्थित भाजपा के मुख्य कार्यालय के सामने, श्री मुक्तसर साहिब में जिला में एक स्थान पर, पठानकोट में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के घर के सामने, पटियाला में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के निवास स्थान के सामने, रूपनगर रोपड़ में मोरिंडा में, एसएएस नगर मोहाली जिले के एक स्थान पर, संगरूर में शहर स्थित भाजपा के मुख्य कार्यालय के सामने, शहीद भगत सिंह नगर नवांशहर जिले में एक निश्चित स्थान पर और तरन तारन शहर में भाजपा के मुख्य कार्यालय के सामने यह जगह चिन्हित की गई हैं।

पुलिस प्रशासन रहेगा अलर्ट सुरक्षा के होंगे कड़े इंतज़ाम

एक ही दिन में पंजाब के 21 जिलों में भाजपा कार्यालय और वीआईपी नेताओं कैप्टन अमरिंदर सिंह और अश्वनी शर्मा के घरों के घेराव तथा पुतला दहन की घोषणा के बाद पुलिस और खुफिया तंत्र अलर्ट मोड पर आ गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सभी प्रदर्शन स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। किसान मजदूर मोर्चा ने स्पष्ट किया है कि उनका यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा लेकिन इसमें बड़ी संख्या में किसान व मजदूर शामिल होंगे जो सड़कों पर उतरकर विरोध दर्ज करवाएंगे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

पंजाब में यूरिया डीएपी खाद की कोई कमी नहीं केंद्र सरकार ने जारी किए आंकड़े, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

अमृतसर में तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल दोनों हाथों की नसें कटी परिवार बोला हादसे के बाद कैश गायब

मुख्यमंत्री भगवत मान के खिलाफ आदेश को गांव गांव में पहुंचाएंगे जत्थे अमृतसर में एसजीपीसी की बैठक में फैसला, कहा विवादित वीडियो मामले में जल्दबाजी में निर्णय न करें।

अमृतसर के तरन तारन के एएसआई गुरमीत सिंह जिंदगी की जंग हारे गोली कांड के 7 दिन बाद तोड़ा दम ड्यूटी के समय खुद को मारी थी गोली

अमृतसर में 27 जून को हंसराज रघुवंशी देंगे प्रस्तुति श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील दीपक बाली बोले आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाएं सनातन संस्कार।

अमृतसर में पुलिस बदमाशों के बीच मुठभेड़ क्रॉस फायरिंग के बाद दो गिरफ्तार पिस्तौल और एक कार बरामद कई अपराधी गतिविधियों में थे शामिल

Leave a Comment