मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर के तरन तारन के एएसआई गुरमीत सिंह जिंदगी की जंग हारे गोली कांड के 7 दिन बाद तोड़ा दम ड्यूटी के समय खुद को मारी थी गोली

On: June 24, 2026 7:59 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

तरनतारन के पट्टी कोर्ट परिसर में ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारने वाले एएसआई गुरमीत सिंह ने 7 दिन तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद दम तोड़ दिया। उनकी मौत से पंजाब पुलिस में शोक की लहर है जानकारी के मुताबिक एएसआई गुरमीत सिंह पट्टी कोर्ट परिसर के गेट नंबर 2 पर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे।

आपको बता दें कि 13 जून की सुबह करीब 10:00 बजे उन्होंने अपने साथी पुलिसकर्मी से पानी मांगा पानी पीने के कुछ समय बाद उन्होंने अपनी सर्विस रिवाल्वर निकाली और खुद को गोली मारने की कोशिश करी। हलाकि ट्रिगर दबाते समय रिवाल्वर फिसल गई जिस गोली कनपटी की बजाय उनके जबड़े के पास लग गई।

अमृतसर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज

गोली लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई साथी पुलिसकर्मियों ने तुरंत घायल एएसआई को उपचार के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी लेकिन गंभीर चोटों के कारण 7 दिन बाद मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

24 जून यानी आज होगा संस्कार

एएसआई गुरमीत सिंह पहले तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर की सुरक्षा टीम में भी तैनात रह चुके थे और पिछले कुछ समय से सब डिवीजन पट्टी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली है वहीं अधिकारियों के अनुसार एएसआई गुरमीत सिंह का अंतिम संस्कार आज यानी 24 जून को उनके पैतृक गांव जोधपुर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

वाराणसी आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु पुलिस आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने मिश्रित आबादी क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर धर्मगुरुओं को दिए निर्देश

पंजाब में यूरिया डीएपी खाद की कोई कमी नहीं केंद्र सरकार ने जारी किए आंकड़े, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।

अमृतसर में तेज रफ्तार कार ने युवक को मारी टक्कर, गंभीर घायल दोनों हाथों की नसें कटी परिवार बोला हादसे के बाद कैश गायब

मुख्यमंत्री भगवत मान के खिलाफ आदेश को गांव गांव में पहुंचाएंगे जत्थे अमृतसर में एसजीपीसी की बैठक में फैसला, कहा विवादित वीडियो मामले में जल्दबाजी में निर्णय न करें।

पंजाब में किसान आज फुकेंगे मोदी और ट्रंप के पुतले भाजपा नेताओं के घरों के बाहर प्रदर्शन अमेरिका भारत समझौते का जताएँगे विरोध।

अमृतसर में 27 जून को हंसराज रघुवंशी देंगे प्रस्तुति श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील दीपक बाली बोले आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाएं सनातन संस्कार।

Leave a Comment