मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

अमृतसर में 27 जून को हंसराज रघुवंशी देंगे प्रस्तुति श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील दीपक बाली बोले आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाएं सनातन संस्कार।

On: June 24, 2026 7:47 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर में 27 जून को भव्य वार्षिक धार्मिक कार्यक्रम एक शाम भगवान शिव के नाम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में पंजाब पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली ने आम आदमी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं और सनातन सेवा समिति के पदाधिकारी के साथ बैठक में जानकारी दी।
दीपक बाली ने कहा कि सनातन धर्म हमारे जीवनशैली संस्कृति और विरासत का आधार है वर्तमान पीढ़ी का यह कर्तव्य है कि वह अपने पूर्वजों से मिले सनातन संस्कारों को आने वाली पीढियां तक पहुंचाएं। उन्होंने बताया कि इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना आवश्यक है ताकि युवा वर्ग अपने धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़े रहे।

भजन गायक हंसराज रघुवंशी की विशेष प्रस्तुति होगी उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह विशेष कार्यक्रम 27 जून को शाम 6:30 बजे अमृतसर के रंजीत एवेन्यू में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव की महिमा का गुणगान भजन संध्या तथा अत्यधिक प्रवचनों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी विशेष रूप से उपस्थित होकर भगवान शिव की महिमा में अपने लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति देंगे।

तैयारियां तेज श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

दीपक बाली ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है उन्होंने अमृतसर और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की है। उन्होंने विश्वास जताया है कि भगवान शिव में आस्था रखने वाले हजारों श्रद्धालु इस आयोजन में पहुंचकर अत्यधिक आनंद और धार्मिक लाभ प्राप्त करेंगे इस मौके पर सनातन सेवा समिति के पदाधिकारी आम आदमी पार्टी के नेता तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहेंगे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

अमृतसर मे विधायक डॉ अजय गुप्ता ने लोगों की अच्छी सेहत के लिए क्षेत्र की प्रत्येक वार्ड में फागिंग मशीने की रवाना

अमृतसर के गांवों में ठोस कचरा प्रबंधन की गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश,सरपंचों, पंचों, पंचायत सचिवों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

अमृतसर में डॉक्टर को पिस्तौल दिखाकर मांगी 10 लाख की फिरौती, पुलिस ने 12 घंटे में किया गिरफ्तार

कनाडा में पंजाबी कारोबारी की हत्या पुलिस पर सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

अमृतसर में बीच सड़क थार गाड़ी मे स्टंट,दरवाजा खोल फुटबोर्ड पर खड़ा हुआ युवक बनाये पोज वीडियो वायरल

अमृतसर के तरन तारन में पड़ोसियों ने घर में घुसकर परिवार पर किया हमला, बुजुर्ग की दर्दनाक मौत

Leave a Comment