मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित, 28, 29 और 30 जून को जिले भर में चलाया जाएगा पल्स पोलियो अभियान : सिविल सर्जन

On: June 23, 2026 6:32 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

स्वास्थ्य विभाग अमृतसर द्वारा डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह के दिशा-निर्देशों के अनुसार तथा जिला राजस्व अधिकारी श्री मनकीरत सिंह रंधावा की अध्यक्षता में सिविल सर्जन डॉ. रश्मि विज के नेतृत्व में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) के सहयोग से आयोजित किए जा रहे पल्स पोलियो अभियान संबंधी जिला टास्क फोर्स की बैठक जिला प्रशासनिक परिसर, अमृतसर में आयोजित की गई।

बैठक के दौरान सिविल सर्जन डॉ. रश्मि विज ने जानकारी देते हुए बताया कि पल्स पोलियो अभियान 28, 29 और 30 जून 2026 को जिले भर में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए सभी संबंधित विभागों के सक्रिय सहयोग की आवश्यकता है। इस अभियान में जिला परिषद, स्वास्थ्य विभाग, आई.सी.डी.एस., बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, नर्सिंग कॉलेजों, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.), पंचायती राज संस्थाओं, पंजाब रोडवेज तथा पुलिस विभाग सहित अन्य विभागों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

डॉ. रश्मि विज ने कहा कि भारत भले ही पोलियो मुक्त देशों की सूची में शामिल हो चुका है, लेकिन इस उपलब्धि को बनाए रखने के लिए समय-समय पर पल्स पोलियो अभियान चलाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी लाइलाज बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए केवल स्वास्थ्य विभाग ही नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों और अन्य विभागों का सहयोग भी अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों और शहरी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन्म से लेकर 5 वर्ष तक की आयु का कोई भी बच्चा पोलियो रोधी दवा की दो बूंदों से वंचित न रहे।

उन्होंने आगे बताया कि इस अभियान के तहत जिला अमृतसर में लगभग 2,87,498 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 1,193 बूथ स्थापित किए जाएंगे तथा 2,386 टीमों की तैनाती की जाएगी। अभियान की निगरानी के लिए 255 सुपरवाइजरों को नियुक्त किया जाएगा।

इस अवसर पर बी.सी.जी. अधिकारी डॉ. मनमीत कौर, डॉ. वनीत कौर, जिला एम.ई.आई.ओ. श्री अमरदीप सिंह, सभी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी तथा शहरी चिकित्सा अधिकारी उपस्थित थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए नशा मुक्ति अभियान को और तेज किया जाए: उपायुक्त,स्कूलों और कॉलेजों में नशे के खिलाफ जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश

अमृतसर मे सतिंदर सिंह सर्वसम्मति से बने नगर काउंसिल जंडियाला गुरु के अध्यक्ष,अमनदीप सिंह विरक चुने गए उपाध्यक्ष,कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को दी बधाई

बिहार में कड़ी सुरक्षा के बीच नीट यूजी पुनर्परीक्षा के दौरान लखीसराय के 3 केंद्रों पर पकड़े गए 9 फर्जी अभ्यर्थी, छानबीन जारी

कुछ दबंग लोग तालाब पट्टा कराकर कब्जा करने के फिराक मेंआक्रोशित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पंजाब में (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू,जिला अमृतसर में चुनावी अमला एस.आई.आर. के लिए पूरी तरह तैयार : जिला चुनाव अधिकारी

जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, अमृतसर द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया,स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए योग अपनाने का लिया संकल्प

Leave a Comment