अमृतसर के 88 फीट रोड इलाके में फायरिंग की घटना सामने आई है जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। इस गोलाबारी में सिमरनजीत सिंह उर्फ बिल्ला घायल हो गया जबकि हमलावर मौके से फरार हो गए घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की सिमरन जीत सिंह अपनी स्विफ्ट कर में जा रहा है इसी दौरान उसके पीछे से आए दो युवक उसे पर फायरिंग कर देते हैं गोली लगने से वह घायल हो जाता है जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा तफरी मच गई स्थानीय लोगों का कहना है की घटना के बाद क्षेत्र में डर का और सहम का माहौल है उन्होंने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और गश्त बढ़ाने की मांग भी की है।

आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने जांच करी तेज
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की थाना सदर अमृतसर के ऐसेचों किरण दीप सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी शनिवार शाम का है वायरल वीडियो समेत सबूत के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम गठित की हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा वहीं घायल सिमरनजीत सिंह का इलाज चल रहा है फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और फायरिंग के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।






