मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीवाईएस द्वारा अमृतसर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित

On: June 21, 2026 1:37 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

भारतीय योग संस्थान (बीवाईएस) द्वारा आज जहां देशभर में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, वहीं अमृतसर में भी विभिन्न स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। भारतीय योग संस्थान द्वारा यहां ऐतिहासिक कंपनी बाग में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां लोगों को योगाभ्यास एवं प्राणायाम करवाया गया। इसके अतिरिक्त योग के लाभों के बारे में भी जानकारी दी गई।

इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय प्रकाश लाल को याद किया गया। दीप प्रज्वलित  करने के उपरांत अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की निर्धारित समय-सारिणी एवं एजेंडे के अनुसार गायत्री मंत्र के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। योग प्रशिक्षकों द्वारा खड़े होकर, बैठकर तथा लेटकर किए जाने वाले विभिन्न योगासनों का अभ्यास करवाया गया। बीवाईएस के प्रदेश पदाधिकारी सतीश महाजन ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लोगों को प्रतिदिन योगाभ्यास करने तथा इसे अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त श्रीमती स्वराज ग्रोवर ने योग के जीवन में महत्व के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि योग के बिना जीवन अधूरा है, क्योंकि योग अनुशासन, संस्कार तथा अपनी विरासत से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है। योग स्वस्थ जीवन की कुंजी है। एक स्वस्थ व्यक्ति ही अच्छे समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योगदान दे सकता है। इस अवसर पर संस्थान के पदाधिकारी सुनील कपूर एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इसके अतिरिक्त, बीवाईएस के पदाधिकारी मनमोहन कपूर, मास्टर मोहन लाल, प्रमोद सोढ़ी तथा गिरधारी लाल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न 10 स्थानों के अलावा अटारी सीमा, खालसा कॉलेज परिसर तथा आयकर विभाग परिसर में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संस्थान के सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों में भाग लिया। उल्लेखनीय है कि बीवाईएस द्वारा भारत के 23 राज्यों में लगभग 4500 से अधिक तथा भारत के बाहर अनेक देशों में निःशुल्क योग केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। अमृतसर में भी लगभग 60 से अधिक ऐसे निःशुल्क योग केंद्र संचालित हो रहे हैं।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

योग अपनाएं, रोग भगाए, अमृतसर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन के लिए प्रतिदिन योग का अभ्यास करें : मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया

अमृतसर के खालसा कॉलेज में 12वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एनसीसी ग्रुप मुख्यालय द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया, लोगों ने योग कर स्वस्थ रहने की ली शपथ।

अमृतसर में बढ़ती गर्मी के चलते जगह-जगह लोगों ने लगाया लंगर प्रोफेसर कॉलोनी में ठंडा शरबत पिलाकर लोगों को प्रदान की राहत, जनता ने सेवा कार्य की करी सरहाना ।

नीट री एग्जाम अमृतसर में 11 सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा, परीक्षा केन्द्रो के 100 मीटर दायरे में आवा गमन पर रोक, प्रशासन ने धारा 163 लागू करी

चंडीगढ़ और पंजाब में 28 हज़ार स्टूडेंट देंगे नीट का री एग्जाम, 16 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए सभी डीसी संभालेंगे कमान, सुरक्षा में सीआरपीएफ तैनात, सरकार बसों में फ्री सुविधा करावेगी उपलब्ध।

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने एलपीयू में किया योग बोले बीजेपी पंजाब को खोखला नहीं होने देगी, वही सुखना लेख पर हजारों लोगों ने किया योग।

Leave a Comment