मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति बैंकिंग जीवनशैली

योग अपनाएं, रोग भगाए, अमृतसर में पूरे उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन के लिए प्रतिदिन योग का अभ्यास करें : मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया

On: June 21, 2026 1:28 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन अमृतसर के नेतृत्व में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा आज गुरु नानक स्टेडियम, अमृतसर में विशेष जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योग कार्यक्रम में अमृतसर के मेयर श्री जतिंदर सिंह मोती भाटिया, अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) श्री रुपिंदर पाल सिंह, एस.डी.एम. सुश्री अलका कालिया, सहायक सिविल सर्जन डॉ. राजिंदर पाल कौर, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री कंवलजीत सिंह, जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव श्री सैमसन मसीह सहित 1500 से अधिक नागरिकों ने एक साथ योगाभ्यास किया।

योग सत्र के दौरान सीएम योगशाला के विशेषज्ञों द्वारा शरीर को स्वस्थ एवं चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए विभिन्न योगासन कराए गए, जिनमें ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, वक्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, पवनमुक्तासन आदि शामिल थे। इसके बाद प्रतिभागियों को प्राणायाम और ध्यान भी कराया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए अमृतसर के मेयर श्री जतिंदर सिंह मोती भाटिया ने कहा कि योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम स्वस्थ और खुशहाल जीवन जी सकते हैं। उन्होंने कहा कि योग जहां शरीर को रोगमुक्त रखता है, वहीं मानसिक रूप से भी व्यक्ति को मजबूत बनाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा संचालित सीएम योगशाला का उद्देश्य भी लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने लोगों से जंक फूड से परहेज करने की अपील भी की।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास) श्री रुपिंदर पाल सिंह ने कहा कि योग हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और वर्तमान जीवनशैली में, जब शारीरिक श्रम कम हो गया है, इसकी महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। उन्होंने जिला निवासियों से सीएम योगशाला से जुड़कर योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सीएम योगशाला योजना के तहत जिले में प्रतिदिन लगभग 600 योग कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिनके लिए 63 योग प्रशिक्षक तथा 163 प्रशिक्षु प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं। ये कक्षाएं पूर्णतः निःशुल्क हैं और बड़ी संख्या में लोग इनका लाभ उठा रहे हैं। इनमें से लगभग 350 कक्षाएं शहरी क्षेत्रों तथा 250 कक्षाएं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि योग कक्षाएं सुबह और शाम दोनों समय आयोजित की जाती हैं।

उन्होंने कहा कि सीएम योगशाला से जुड़ने के लिए नागरिक 76694-00500 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर पंजीकरण करा सकते हैं। इस अवसर पर एस.डी.एम. अमृतसर-1 सुश्री अलका कालिया ने लोगों से अपील की कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं ताकि शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखा जा सके। उन्होंने मानसून सीजन के दौरान अधिक से अधिक पौधे लगाने की भी अपील की, ताकि पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा बनाया जा सके।

उल्लेखनीय है कि उपायुक्त के निर्देशों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर “पौधों का लंगर” भी लगाया गया। इस अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सीएम योगशाला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योग प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस योग दिवस कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों के अलावा सीएम योगशाला के प्रतिनिधियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर योग समन्वयक श्री हरमनदीप सिंह भी उपस्थित थे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीवाईएस द्वारा अमृतसर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित

अमृतसर के खालसा कॉलेज में 12वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एनसीसी ग्रुप मुख्यालय द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया, लोगों ने योग कर स्वस्थ रहने की ली शपथ।

अमृतसर में बढ़ती गर्मी के चलते जगह-जगह लोगों ने लगाया लंगर प्रोफेसर कॉलोनी में ठंडा शरबत पिलाकर लोगों को प्रदान की राहत, जनता ने सेवा कार्य की करी सरहाना ।

नीट री एग्जाम अमृतसर में 11 सेंटरों पर कड़ी सुरक्षा, परीक्षा केन्द्रो के 100 मीटर दायरे में आवा गमन पर रोक, प्रशासन ने धारा 163 लागू करी

चंडीगढ़ और पंजाब में 28 हज़ार स्टूडेंट देंगे नीट का री एग्जाम, 16 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए सभी डीसी संभालेंगे कमान, सुरक्षा में सीआरपीएफ तैनात, सरकार बसों में फ्री सुविधा करावेगी उपलब्ध।

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने एलपीयू में किया योग बोले बीजेपी पंजाब को खोखला नहीं होने देगी, वही सुखना लेख पर हजारों लोगों ने किया योग।

Leave a Comment