मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

कुछ दबंग लोग तालाब पट्टा कराकर कब्जा करने के फिराक मेंआक्रोशित ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

On: June 23, 2026 8:47 AM
हमें फॉलो करें:
ad copy

वाराणसी पिंडरा– तहसील परिसर में मत्स्य पालन हेतु तालाब पट्टे के विरोध में करखियाव गाँव के आक्रोशित ग्रामवासियों ने तहसील परिसर में मंगलवार को प्रदर्शन किया। आवंटन स्थगित करने की मांग करते हुये ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी प्रतीभा मिश्रा को ज्ञापन सौंपा।मामले को संज्ञान में लेकर उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार कोलअसला जांच करने का दिया आदेश।प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि तहसील क्षेत्र के करखियाव तालाब खाते की आराजी संख्या 521 का कुछ तथाकथित लोगो की मिलीभगत से मत्स्य पालन हेतु आवंटन करने के लिये गजट हो चुका है।आवंटन प्रक्रिया निरस्त करना जनिहत में है क्योंकि इसी तालाब के अगल बगल में मन्दिर,प्रायमरी पाठशाला,जच्चा बच्चा केंद्र,पशु चिकित्सालय स्थित हैं और गर्मी में पशु आदि पानी पीते हैं।जिसे कुछ दबंग लोग पाटकर कब्जा करने के फिराक में पट्टा करा रहे है।अगर इस पट्टा को नहीं रोका गया तो दबंग लोग अपने मकसद में कामयाब हो जाएंगे।इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष शिवपूजन सिंह,अश्वनी सिंह,शैलेन्द्र सिंह मीनू, सुरेन्दर सिंह,उमेश सिंह,अमित सिंह,अरुण सिंह,राजन सिंह,ऋषिकेश सिंह,सत्यप्रकाश,धीरज राय,विकास रघुवंशी,महेंद्र प्रसाद यादव,चुनमुन गोंड,मंजू राम,श्यामबिहारी राजभर,पूर्व प्रधान बबिता सिंह,वर्तमान प्रधान शशिकपूर कन्नौजिया समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

भाई को राखी बांधने की इच्छा रह गई अधूरी पल भर में बिखर गया पूरा परिवार, बहन ने ससुराल में फांसी लगाकर करी आत्महत्या

अलावलपुर हत्याकांड: पत्नी की हत्या कर शव पंखे से लटकाया, पति चढ़ा पुलिस के हत्थे

बच्चों के लिए खुशखबरी, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के आवेदन की तारीख बढ़ी

अमृतसर में पुलिस और बीएसएफ के ज्वाइंट ऑपरेशन में 3 तस्कर 4 पिस्तौल सहित गिरफ्तार

अमृतसर के गांवों में ठोस कचरा प्रबंधन की गतिविधियों में तेजी लाने के निर्देश,सरपंचों, पंचों, पंचायत सचिवों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक

अमृतसर में डॉक्टर को पिस्तौल दिखाकर मांगी 10 लाख की फिरौती, पुलिस ने 12 घंटे में किया गिरफ्तार

Leave a Comment