चंडीगढ़ के 42 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में 11वीं कक्षा के दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा विभाग ने प्रवेश प्रोस्पेक्टस जारी कर दिया है विद्यार्थी 25 जून तक शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं आवेदन के लिए ढाई सौ रुपए रजिस्ट्रेशन फीस निर्धारित की गई है।
विभाग ने विद्यार्थियों की सुविधा के लिए सभी सरकारी स्कूलों में हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं यहां विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन फीस जमा कर निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। इस वर्ष शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लेते हुए शहर के सभी 42 स्कूलों में वोकेशनल विषय शुरू करने का निर्णय भी लिया है इसके चलते 11वीं की कक्षा में सीटों की संख्या 13875 से बढाकर 13920 कर दी गई है। विभाग में 30 वोकेशनल और स्किल इलेक्टिव विषयों की पढ़ाई शुरू करने का फैसला भी कर लिया है।
30 स्किल इलेक्टिव विषयों का मिलेगा विकल्प जिसमें 11वीं में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी अपने पसंद के अनुसार एक वोकेशनल विषय चुन सकेंगे इसके लिए उन्हें पूरा वोकेशनल संकाय लेने की जरूरत नहीं होगी नए स्कील कोर्स जैसे तकनीकी व्यापार, स्वास्थ्य, होटल प्रबंधन, डिजाइन वैलनेस और अन्य रोजगार से जुड़े क्षेत्रों को ध्यान में रखकर तैयारी की गई है।
इन विषयों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सूचना प्रौद्योगिकी, वेब एप्लीकेशन, बैंकिंग मार्केटिंग, फाइनेंशियल मार्केटिंग, मैनेजमेंट बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, हेल्थ केयर, फूड प्रोडक्शन, पर्यटन ब्यूटी एंड वैलनेस, योग फैशन स्टडीज, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक आटोमोटिव, एवं प्रैक्टिस सेल्समैनशिप, कॉस्ट अकाउंटिंग, टाइपोग्राफी कंप्यूटर एप्लीकेशन तथा अंग्रेजी और हिंदी शॉर्टहैंड समेत कई विषय शामिल है।
38 नए विशेषज्ञों की होगी नियुक्ति जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक नितेश सिंगला ने बताया कि स्किल इंडिया अभियान को ध्यान में रखते हुए सभी स्कूलों के वोकेशनल शिक्षा शुरू की जा रही है इसके लिए 38 नए पार्ट टाइम विशेषज्ञ नियुक्त किए जाएंगे ताकि विद्यार्थियों को रोजगार मिलने जैसी अच्छी शिक्षा मिल सके।
पहले काउंसिल का शेड्यूल इस प्रकार है
आवेदन 19 जून शाम 7:00 से शुरू होगा आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून रात 12:00 बजे तक होगी पहले संभावित मेरिट सूची 29 जून को जारी की जाएगी आवेदन में गलती सुधार 29 और 30 जून ईमेल के माध्यम से कराया जा सकता है स्कूल एवं संकाय आवंटन 3 जुलाई को होगा फीस जमा करने की अवधि 3 से 6 जुलाई रात 12:00 तक होगी इसी के साथ दस्तावेज सत्यापन और कक्षाएं शुरू 7 जुलाई से होना निश्चित किया गया है।






