अमृतसर, 15 जून ( ) – पंजाब सरकार के निर्देशों के अनुसार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (शहरी विकास)-सह-मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो (डी.बी.ई.ई.), अमृतसर, डॉ. रुपिंदर पाल सिंह ने दी।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी श्री मुकेश सारंगल ने बताया कि 17 जून 2026 (बुधवार) को जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, डी.सी. कार्यालय परिसर, भूतल, सुविधा केंद्र के निकट, अमृतसर में एक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में सुविधा केंद्र, एजाइल हर्बल तथा पेटीएम जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएं एवं कंपनियां भाग लेंगी और डाटा एंट्री ऑपरेटर, मार्केटिंग मैनेजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी।
उन्होंने कहा कि इस प्लेसमेंट कैंप में 10वीं, 12वीं एवं स्नातक योग्यता रखने वाले युवक एवं युवतियां भाग ले सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों सहित 17 जून 2026 को प्रातः 9:00 बजे जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो, डी.सी. कार्यालय परिसर, कचहरी चौक, अमृतसर में पहुंच सकते हैं।
उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैंप संबंधी अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के हेल्पलाइन नंबर 99157-89068 पर संपर्क किया जा सकता है।











