लखनऊ एयरपोर्ट से 15 जून 2026 से लखनऊ (LKO) और नोएडा (DXN) के बीच सीधी उड़ान सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे प्रदेश के भीतर हवाई संपर्क को नई मजबूती मिलेगी।
इस नई उड़ान सेवा से व्यापारियों, कॉर्पोरेट पेशेवरों, उद्यमियों, विद्यार्थियों तथा अन्य यात्रियों को दोनों शहरों के बीच सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा। यह सेवा एक ही दिन में आने-जाने का विकल्प भी उपलब्ध कराएगी।
इस रूट पर पहली उड़ान 15 जून 2026 को संचालित की जाएगी, जबकि नियमित उड़ान सेवाएं 01 जुलाई 2026 से शुरू होंगी।
उड़ान समय-सारिणी :-
- लखनऊ–नोएडा | 6E 2278 | प्रातः 07:05 बजे – 08:05 बजे
- नोएडा–लखनऊ | 6E 2279 | सायं 06:55 बजे – 08:00 बजे
इस नई सेवा के शुरू होने से लखनऊ एयरपोर्ट के घरेलू उड़ान नेटवर्क का विस्तार होगा तथा उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के बीच हवाई संपर्क और बेहतर होगा।
बुकिंग एवं उड़ान संचालन संबंधी अधिक जानकारी के लिए कृपया संबंधित एयरलाइन से संपर्क करे।









