मेजर जनरल गौरव गौतम ने 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया

हमें फॉलो करें:

ad copy

राष्ट्रीय कैडेट कोर लखनऊ मुख्यालय के अंतर्गत 19 उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन द्वारा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल (डॉ.) दिनेश कुमार पाठक के नेतृत्व में दिनांक 4 जून से 13 जून 2026 तक श्री रामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट, तिवारी गंज, लखनऊ में आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के सातवें दिन आज दिनांक 10 जून 2026 को राष्ट्रीय कैडेट कोर, उत्तर प्रदेश निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम, VSM तथा लखनऊ NCC मुख्यालय के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत श्रीवास्तव, VSM द्वारा शिविर का निरीक्षण किया गया I निरीक्षण के दौरान बालिका कैडेट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर का बेहतरीन प्रदर्शन किया गया, तत्पश्चात अपर महानिदेशक तथा ग्रुप कमांडर ने शिविर में रेड ब्रिगेड संस्था द्वारा सुश्री ऊषा विश्वकर्मा तथा उनकी टीम द्वारा तीन दिनों से चल रही आत्मसुरक्षा कार्यशाला में कैडेट्स को सिखाई गई आत्मसुरक्षा की तकनीकों का प्रदर्शन देखा, इस अवसर पर अमरेन फाउंडेशन की श्रीमती रेणुका टंडन भी उपस्थित रहीं I

IMG 20260610 WA0053

मेजर जनरल गौरव गौतम ने अपने संबोधन में कैडेट्स को प्रेरित करते हुए कहा कि बेटियों को हमेशा अपना हौसला बुलंद रखना चाहिए और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए । जब वह शारीरिक रूप से पूर्णतया स्वस्थ होंगी तो किसी भी विपरीत परिस्थिति का सामना करने में शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त रहेंगी I उन्होंने कैडेट्स को विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने में सहयोग देने के उद्देश्य से तकनीकी रूप से सक्षम रहने के लिए भी प्रेरित किया, ताकि वह किसी भी स्तर पर स्वयं को कमजोर ना समझे और निडरता के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर रहें I

IMG 20260610 WA0052

उन्होंने निरीक्षण के दौरान शिविर के रसोई खाना और खाने के स्थान तथा खाद्य सामग्री का भी गहन निरीक्षण किया I

इसके साथ ही शिविर मे प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाले थल सैनिक कैंप के लिए लखनऊ मुख्यालय की टीम की तैयारी का भी जायजा लियाI

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment