लखनऊ : सर्व साधारण को सूचित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की निम्नलिखित योजनाओं के अन्तर्गत जन सामान्य को ऑनलाईन आवेदन करने हेतु विभागीय पोर्टल http://fisheries.up.gov.in दिनांक 08.06.2026 से दिनांक 28.06.2026 तक खोला जा रहा है:-
1-मुख्य मंत्री मत्स्य सम्पदा योजना
2-निषादराज बोट सब्सिडी योजना
3-सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की स्थापना

ENN
उपरोक्त योजनाओं में लाभ प्राप्त करने हेतु योजनावार आवेदन पृथक-पृथक करने होंगे। योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है।
योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होंगे। योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त / प्रतिक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते है। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में मत्स्य विभाग के जनपदीय, मण्डलीय व मत्स्य निदेशालय के कार्यालय से किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जनपदीय कार्यालय मत्स्य पालक विकास अभिकरण लखनऊ कमरा नं0-एफ 26 प्रथम तल विकास भवन सर्वोदय नगर इन्दिरा नगर लखनऊ में किसी भी कार्य दिवस में जानकारी हेतु सम्पर्क किया जा सकता है।









