मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

भीषण गर्मी के बीच पंजाब सरकार ने बदला ऑफिस टाइम, सुबह 7:30 बजे खुल रहे दफ्तर

On: May 25, 2026 6:37 PM
हमें फॉलो करें:
भीषण गर्मी के बीच पंजाब सरकार ने बदला ऑफिस टाइम, सुबह 7:30 बजे खुल रहे दफ्तर
ad copy

अमृतसर – बढ़ती गर्मी को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा सरकारी दफ्तरों का समय 25 मई से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक निर्धारित किया गया था। इसके मद्देनज़र आज पहले ही दिन सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर दफ्तरों में पहुंच गए। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) श्री रुपिंदर पाल सिंह द्वारा आज सुबह जिला प्रबंधकीय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों का दौरा कर अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति भी जांची गई।

कार्यालयों के बदले हुए समय संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर श्री दलविंदरजीत सिंह ने बताया कि पहले ही दिन कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए समय पर अपनी सीटों पर पहुंचकर ड्यूटी निभाई। पंजाब सरकार के अगले आदेशों तक सरकारी कार्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा और सभी अधिकारी एवं कर्मचारी इन निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।
सरकारी कार्यालयों में लेटलतीफी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि कोई कर्मचारी देर से आता पाया गया तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इसी प्रकार सेवा केंद्रों का समय भी सुबह 7:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे कार्यालय समय के दौरान अपने कार्य करवाने के लिए पहुंचें और यदि उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई आती है तो उसे उच्च अधिकारियों के ध्यान में लाया जाए।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026: बिहार के उपचुनाव में भाजपा का अचानक यू-टर्न! अभिषेक बंटी को बिठाकर भारी फजीहत से बच गई भाजपा, अब नीरज कुमार सिन्हा को चुनावी दंगल में उतारा

पंजाब में 48 करोड़ की हीरोइन पकड़ी अंतर्राष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क होने के. मामले मे दो को किया गिरफ्तार पाकिस्तान से ड्रोन से मंगवाई जा रही थी खेप,अमृतसर कमिश्नररेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए किया खुलासा

अमृतसर के स्प्रिंग डेल स्कूल की दो टीचरों को मिला एस.ओ.एफ जोनल बेस्ट टीचर्स का अवार्ड

जियोफाइनेंस से अब सिर्फ ₹24 से भरें ITR; साथ में मिलेगा JioPoints का फायदा

पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है : हरभजन सिंह ई.टी.ओ.,लोक मिलनी कार्यक्रम के तहत वडाला जोहल, तलवंडी डोगरा, वडाली डोगरा एवं अड्डा टांगरा में लोगों की समस्याएं सुनीं

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 6 महीनों में 2.42 लाख से अधिक मरीजों को ₹852 करोड़ की लागत से 4.79 लाख कैशलेस उपचार प्रदान किए गए,47 लाख से अधिक स्वास्थ्य कार्ड पंजीकृत; यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है पंजाब

Leave a Comment