मनोरंजन नौकरी टेक्नोलॉजी योजना ऑटोमोबाइल व्यापार खेल राजनीति शिक्षा बैंकिंग जीवनशैली अपराध

पंजाब चुनाव आयोग ने मतदान के लिए 15 वैकल्पिक पहचान पत्रों को दी मंजूरी

On: May 25, 2026 6:27 PM
हमें फॉलो करें:
ad copy

अमृतसर – डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी दलविंदरजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब राज्य चुनाव आयोग द्वारा नगर परिषदों और नगर पंचायतों के आम चुनाव-2026 के लिए मतदाताओं की पहचान संबंधी आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। चुनावों के दौरान मतदाता अपनी पहचान के लिए इलेक्टोरल फोटो आइडेंटिटी कार्ड (EPIC) के अलावा अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों का भी उपयोग कर सकेंगे।

जिन मतदाताओं के पास ईपिक कार्ड उपलब्ध है, वे अपने कार्ड के माध्यम से मतदान कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त जिन मतदाताओं के पास ईपिक कार्ड नहीं है, वे आधार कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, फोटोयुक्त पैन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड/नीला कार्ड, फोटो सहित शस्त्र लाइसेंस, पेंशन दस्तावेज, स्वतंत्रता सेनानी पहचान पत्र, बैंक अथवा डाकघर की फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय द्वारा जारी हेल्थ इंश्योरेंस स्मार्ट कार्ड, सांसदों एवं विधायकों को जारी सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आइडेंटिटी कार्ड (UDID), केंद्र/राज्य सरकार, पीएसयू अथवा पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा जारी सेवा पहचान पत्र तथा मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों द्वारा जारी छात्र पहचान पत्र का उपयोग कर सकते हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यदि कोई दस्तावेज परिवार के मुखिया के नाम पर है, तो उसके आधार पर परिवार के अन्य सदस्यों की पहचान भी की जा सकती है, बशर्ते उनकी पहचान स्पष्ट रूप से स्थापित हो। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

सभी मतदाताओं से अपील की कि वे मतदान वाले दिन अपने साथ आवश्यक पहचान दस्तावेज अवश्य लेकर आएं, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

यह भी पढ़ें

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव 2026: बिहार के उपचुनाव में भाजपा का अचानक यू-टर्न! अभिषेक बंटी को बिठाकर भारी फजीहत से बच गई भाजपा, अब नीरज कुमार सिन्हा को चुनावी दंगल में उतारा

पंजाब में 48 करोड़ की हीरोइन पकड़ी अंतर्राष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क होने के. मामले मे दो को किया गिरफ्तार पाकिस्तान से ड्रोन से मंगवाई जा रही थी खेप,अमृतसर कमिश्नररेट पुलिस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए किया खुलासा

अमृतसर के स्प्रिंग डेल स्कूल की दो टीचरों को मिला एस.ओ.एफ जोनल बेस्ट टीचर्स का अवार्ड

जियोफाइनेंस से अब सिर्फ ₹24 से भरें ITR; साथ में मिलेगा JioPoints का फायदा

पंजाब सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान उनके द्वार तक पहुंचकर कर रही है : हरभजन सिंह ई.टी.ओ.,लोक मिलनी कार्यक्रम के तहत वडाला जोहल, तलवंडी डोगरा, वडाली डोगरा एवं अड्डा टांगरा में लोगों की समस्याएं सुनीं

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 6 महीनों में 2.42 लाख से अधिक मरीजों को ₹852 करोड़ की लागत से 4.79 लाख कैशलेस उपचार प्रदान किए गए,47 लाख से अधिक स्वास्थ्य कार्ड पंजीकृत; यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है पंजाब

Leave a Comment