बिहार (अफजल इमाम ’’मुन्ना’’)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल यानी राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव शुक्रवार यानी 6 नवंबर को सीवान स्थित बाहुबली पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे। उन्होंने दिवंगत शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब से मुलाकात की। यह मुलाकात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। शहाबुद्दीन की वर्ष 2021 में मौत होने के बाद उनके परिवार से लालू फैमिली के रिश्तों में खटास आ गई थी। पिछले वर्ष 18वीं बिहार विधानसभा आम चुनाव से पूर्व दोनों परिवारों के संबंधों में फिर से सुधार आया। शहाबुद्दीन की मौत के बाद लालू यादव पहली बार उनके घर पहुंचें। शहाबुद्दीन परिवार ने लालू यादव का भव्य स्वागत किया। लालू यादव कुछ देर शहाबुद्दीन के घर रुके और परिवार के सदस्यों से इत्मीनान से बात की। लालू यादव ने ओसामा शहाब के पुत्र से भी बात की। उसके साथ खेला। हीना शहाब से भी लालू यादव की मुलाकात हुई। पूरी तरह से खुशनुमा माहौल देखने के लिए मिला। इस दौरान लालू यादव के आने की वजह से अन्य कई लोगों की भीड़ जुटी थी। राजद के कार्यकर्ता और लालू यादव के समर्थक भी मौजूद रहे। ओसामा शहाब से लालू यादव की मुलाकात के बाद सियासी गलियारे में चर्चा तेज हो गई है।
राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव शुक्रवार को सीवान पहुंचे। जहां सीवान कोर्ट में वर्ष 2011 के एक आचार संहिता उल्लंघन के मामले में उनकी पेशी हुई। कोर्ट का कामकाज निपटाने के बाद लालू यादव दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे। जहां उन्होंने शहाबुद्दीन की पत्नी हेना शहाब एवं परिवार के अन्य लोगों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान शहाबुद्दीन के पुत्र व रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद विधायक ओसामा शहाब के अलावा बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी एवं राजद के कई नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सीवान के चर्चित बाहुबली पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का लालू यादव से गहरा नाता रहा। बिहार की राजनीति में दोनों की दोस्ती काफी चर्चा में रहती थी। दोनों के परिवारों के बीच भी गहरे संबंध रहे। लालू यादव और शहाबुद्दीन को राजद के एमवाई (मुस्लिम-यादव) समीकरण की धुरी माना जाता रहा। शहाबुद्दीन की सीवान में एक समय तूती बोलती थी। उनके खिलाफ 45 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज थे। चर्चित तेजाब हत्याकांड में उन्हें उम्रकैद की सजा भी हुई, जिसमें व्यापारी के तीन पुत्रों का अपहरण कर दो को एसिड से नहलाकर मार दिया गया था। जिसकी चर्चा आज भी होती है।
हालांकि, राजद के सत्ता से बाहर होने के बाद शहाबुद्दीन अधिकतर समय जेल में ही रहे। लालू यादव जेल में भी जाकर शहाबुद्दीन से मिलते थे। बात दें कि, धीरे-धीरे दोनों परिवारों के बीच रिश्ते खटास में आते गए। वर्ष 2021 में कोविड से शहाबुद्दीन की नई दिल्ली स्थित तेहाड़ जेल में मौत हो गई। परिवार वालों ने लालू परिवार पर अंतिम समय में शहाबुद्दीन की मद्द नहीं करने का आरोप भी लगाया था। लेकिन, शहाबुद्दीन की मौत के लगभग 5 वर्षों के बाद अब लालू यादव उनके घर पहुंचे हैं। पिछले वर्ष 18वीं बिहार विधानसभा आम चुनाव से पूर्व ही दोनों परिवारों में रिश्ते फिर से ठीक हुए। हेना शहाब ने राजधानी पटना में राबड़ी आवास पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी। इसके बाद लालू पुत्र नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने सीवान पहुंचकर हेना शहाब और ओसामा शहाब से उनके घर पर मुलाकात की थी। बिहार चुनाव 2025 में ओसामा शहाब राजद के टिकट पर रघुनाथपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीत दर्ज कर विधायक बने। ओसामा पर भी कई आपराधिक मामले दर्ज हो चुके हैं।
उधर, इससे पूर्व राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव शुक्रवार को ही आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक पुराने मामले में सीवान के एसीजेएम प्रथम न्यायालय में पेश हुए. न्यायिक प्रक्रिया के तहत उन्हें आरोपों का सारांश सुनाया गया और आरोप गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान कोर्ट में करीब पांच मिनट तक कार्रवाई चली। इस मामले में अदालत ने पहले लालू यादव को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था। लगातार अनुपस्थित रहने पर उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ था और कुर्की की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश भी दिया गया था। हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी कारणों से उनकी अनुपस्थिति की दलील पर न्यायालय ने इन प्रक्रियाओं पर रोक लगा दी थी। शुक्रवार को अदालत के निर्देश पर वह स्वयं पेश हुए। इस दौरान उनके अधिवक्ता कामेश्वर तिवारी ने उनका पक्ष रखा। यह मामला वर्ष 2011 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा है। 8 अक्टूबर 2011 को लालू प्रसाद यादव दरौंदा विधानसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी परमेश्वर सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। आरोप है कि निषेधाज्ञा लागू रहने के बावजूद बिना अनुमति ध्वनि विस्तारक यंत्र का इस्तेमाल कर सभा और भाषण किया गया था। इस मामले में तत्कालीन अंचलाधिकारी शंकर महतो ने लालू यादव और प्रत्याशी परमेश्वर सिंह के खिलाफ दरौंदा थाने में कांड संख्या 146/11 दर्ज कराई थी। अदालत ने दोनों के खिलाफ संज्ञान लिया था। बाद में परमेश्वर सिंह का निधन हो गया। जबकि, लालू यादव के खिलाफ मामले की सुनवाई जारी रही।
लालू यादव गुरुवार की शाम सीवान पहुंचे थे। उनके आगमन पर रास्ते में जगह-जगह राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। सीवान पहुंचने के बाद उन्होंने पचरूखी स्थित एक होटल में रात्रि विश्राम किया। उनके साथ विधान पार्षद विनोद जायसवाल, पूर्व विधायक भोला यादव सहित कई नेता मौजूद रहे। पूर्व बिहार विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, रघुनाथपुर विधायक ओसामा साहब, पूर्व विधायक हरिशंकर यादव, राजद नेता अनवारुल हक, राजद जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, विक्रांत सिंह व ललन यादव सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।