अकाली-भाजपा गठबंधन पर Final Update! जानें कब हो सकता है औपचारिक ऐलान

On: November 3, 2026 11:43 AM
हमें फॉलो करें:

ad copy

चंडीगढ़ नितिन : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य का सियासी माहौल गर्माया हुआ है। इस बीच शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच संभावित गठबंधन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अब सूत्रों के हवाले से खबर सामने आ रही है कि दोनों पार्टियां दिवाली के बाद गठबंधन का औपचारिक ऐलान कर सकती हैं।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत चल रही है। गठबंधन को अंतिम रूप देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बठिंडा का दौरा भी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि वहां एक बड़ी रैली के दौरान गठबंधन की घोषणा संभव है।

गौरतलब है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी अपने पंजाब दौरे के दौरान राज्य में NDA की सरकार बनने की बात कह चुके हैं। वहीं, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भी हाल ही में गठबंधन को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि आने वाले कुछ दिनों में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अकाली दल उन्हीं पार्टियों के साथ गठबंधन करेगा, जो पंजाब के हितों को प्राथमिकता देती हैं। इन बयानों के बाद राजनीतिक गलियारों में अटकलें तेज हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में अकाली दल और भाजपा साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, दोनों पार्टियों की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment