पंजाब नितिन : पंजाब में बदलते मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। नया शेड्यूल 2 नवंबर से लागू होगा। इसके तहत सरकारी, निजी, एडेड और मान्यता प्राप्त सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
शिक्षा विभाग के नए आदेशों के अनुसार, प्राइमरी स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक लगेंगे। वहीं, मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक निर्धारित किया गया है। बता दें कि 1 नवंबर को रविवार होने के कारण स्कूलों में सामान्य साप्ताहिक अवकाश रहेगा। ऐसे में बदला हुआ समय सोमवार, 2 नवंबर से लागू होगा।







