2027 के लिए अकाली दल ने तेज की तैयारी, दो विधानसभा क्षेत्रों में लगाए ऑब्जर्वर

On: October 26, 2026 8:07 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब डैस्क : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज करनी शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में शिरोमणि अकाली दल ने संगठन को मजबूत करने और विधानसभा क्षेत्रों में अपनी गतिविधियों को गति देने के लिए दो अहम नियुक्तियां की हैं।

पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने हरप्रीत सिंह रीची को राजपुरा विधानसभा क्षेत्र का ऑब्जर्वर नियुक्त किया है, जबकि बलजिंदर सिंह भुच्ची को श्री फतेहगढ़ साहिब की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन नियुक्तियों को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। दोनों नेताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि इन नियुक्तियों से दोनों विधानसभा क्षेत्रों में अकाली दल की सक्रियता बढ़ेगी और चुनावी तैयारियों को मजबूती मिलेगी।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment