पंजाब मे सोने के गहने ग्राहकों को बेचने के नाम पर सर्राफा कारोबारी से लाखों की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

On: October 25, 2026 1:39 PM
हमें फॉलो करें:

ad copy

पंजाब लुधियाना (नितिन) : सर्राफा कारोबारियों को विश्वास में लेकर जेवरात हड़पने और धोखाधड़ी करने का एक और गंभीर मामला सामने आया है। आगे ग्राहकों को बेचने का झांसा देकर एक ज्वैलर से करीब 173 ग्राम हॉलमार्क सोने के जेवरात हासिल करने के बाद न तो सोना लौटाने और न ही उसकी बनती कीमत अदा करने के आरोप में पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसा है। शिकायतकर्ता राजीव धीर द्वारा दी गई शिकायत पर थाना डिविजन नंबर 4 की पुलिस ने आरोपी अमनदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राजीव धीर ने पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी शिकायत में बताया कि आरोपी अमनदीप सिंह ने उनके साथ संपर्क साधा था। आरोपी ने विश्वास में लेते हुए आगे ग्राहकों को बेचने के नाम पर राजीव धीर से 173 ग्राम सोने के आभूषण (22 कैरेट हॉलमार्क ज्वैलरी) प्राप्त किए थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, इस 22 कैरेट सोने की 24 कैरेट शुद्धता (प्योरिटी) के हिसाब से कुल मात्रा करीब 169.440 ग्राम बनती है, जिसकी बाजार में मौजूदा कीमत लाखों रुपये में है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गहने ले जाने के बाद तय समय सीमा बीत जाने पर भी आरोपी अमनदीप सिंह ने कोई हिसाब-किताब नहीं किया। जब राजीव धीर ने अपने दिए गए सोने के गहने वापस मांगे या उसकी बनती कुल बाजार कीमत चुकाने को कहा, तो आरोपी आनाकानी करने लगा और साफ मुकर गया। बार-बार तकाजा करने के बावजूद आरोपी ने न तो उसका सोना वापस लौटाया और न ही उसकी एक भी पाई अदा की। इस तरह आरोपी ने सुनियोजित तरीके से लाखों रुपये की कीमती ज्वैलरी हड़प कर अमानत में खयानत और धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

व्हाट्सएप से जुड़ें

अभी जुड़ें

टेलीग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

फेसबुक से जुड़ें

अभी जुड़ें

इंस्टाग्राम से जुड़ें

अभी जुड़ें

Leave a Comment