पटियाला नितिन : शंभू रेलवे ब्लास्ट केस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस केस में NIA ने 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल की है। NIA ने दावा किया है कि केस के तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। मोहाली कोर्ट में 6 आरोपियों गुरजिंदर सिंह उर्फ बेअंत बाबा, सतनाम सिंह, प्रदीप सिंह उर्फ खालसा, कुलविंदर सिंह उर्फ बग्गा, गुरप्रीत सिंह गोपी और मंजीत सिंह के खिलाफ चार्जशीट फाइल की गई है।
फाइल की गई चार्जशीट के मुताबिक, ये सभी आरोपी पंजाब की शांति भंग करने और आतंक फैलाने की बड़ी साजिश रच रहे थे। गौरतलब है कि 27 अप्रैल, 2026 को शंभू और राजपुरा के बीच डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की रेल लाइन पर एक बड़ा ब्लास्ट किया गया था। इस घटना में विस्फोटक सामान प्लांट कर रहे हसमन जगरूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस केस की जांच NIA कर रही है।











